उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सीतापुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित, राज्यमंत्री सुरेश राही ने किया संबोधित

Summary :

Sitapur News Today: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सरोजनी वाटिका सीतापुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं को जानकारी दी गयी। मंत्री जी एवं सभी अधिकारियों द्वारा स्टालों का निरीक्षण भी किया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। Sitapur News Today…

Sitapur News Today: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सरोजनी वाटिका सीतापुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं को जानकारी दी गयी। मंत्री जी एवं सभी अधिकारियों द्वारा स्टालों का निरीक्षण भी किया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।

Sitapur News Today

Sitapur News Today
Sitapur News Today

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उद्योग विभाग से वी0एस0एस0वाई योजना अन्तर्गत दर्जी टूल किट एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत चेक का वितरण, कृषि विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल, खाद एवं रसद विभाग द्वारा अन्त्योदय अन्न योजना एवं प्रधानमंत्री उज्जवला से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। एन0आर0एल0एम0 के अन्तर्गत विद्युत सखी, बैंक सखी, सी0एल0एफ0 की अध्यक्ष, समूह सखी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन एवं विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी रूबी मिश्रा को पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी जिन्होंने  जिला स्तर पर कास्य पदक व विश्व विद्यालय स्तर पर सिल्वर, स्वर्ण एवं कास्य पदक प्राप्त किया है, इन्होंने खेलो इण्डिया में भी प्रतिभाग किया है, जिसके लिये मुख्य अतिथि मा0 कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही द्वारा रूबी मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

UP News Today

Sitapur News Today
Sitapur News Today

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को भव्य यू0पी0 दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमार उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। धार्मिक एवं ऐतिहासिक में हमारा उ0प्र0 एक विशेष महत्व रखता है। हमारे उ0प्र0 में काशी, मथुरा, अयोध्या एवं नैमिष ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं तथा अयोध्या श्रीराम जी का दिव्य एवं भव्य मंदिर स्थापित हुआ है। गंगा, यमुना एवं गोमती जैसी अन्य नदियां भी हमारी यू0पी0 की धरा को सुशोभित किये हुये हैं, जिन्हें हम सभी लोग पूजनीय भी मानते हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व यू0पी0 आज विकसित यू0पी0 बन रहा है।

बीमारी राज्य से विकसित राज्य बनाना

Sitapur News Today
Sitapur News Today

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को बीमारी राज्य से विकसित राज्य बनाने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में हम लोग निरंत निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हमारी सरकार ने विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद, जिसको हम लोग ओडीओपी के नाम जानते हैं, इस योजना की शुरूआत 2018 में हुयी, जिसके सुगम परिणाम भी हमारे सामने आ रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रमुख योजनाओं लाभार्थियों हेतु चलायी जा रही हैं। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में हर साल लाखों बेटियों, गरीबों के हाथ पीले हो रहे हैं।

स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाएं

किसानों को हरित क्षेत्र में आगे रहने के लिए सरकार निःशुल्क बोरिंग योजना संचालित है। वहीं झुग्गी झोपड़ियों एवं अभी आवास विहीन लोगों रहने के लिए पीएम आवास योजना का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाएं, श्रमिक बीमा योजना, छात्रवृतियां शामिल हैं, जो समाज के अलग-अलग वर्गों, खासकर महिलाओं, बाल, किसान और गरीब महिलाओं को लाभ पहुंचाती हैं। केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को छह हजार रुपए प्रतिवर्ष भी प्रदान कर रही है।

इसी के साथ अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश के प्रदेशवासियों की आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए संचालित हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए जो 125 दिन का रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत भी रोजगार देने हेतु राम जी योजना शुरू की गई है। लगातार हमारा उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है एवं लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा अचिन मेहरोत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी हाईकमान को भेजा इस्तीफा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।