Sitapur robbery: सकरन (सीतापुर): थाना सकरन क्षेत्र में अपराधियों ने फिर से हौसले बुलंद दिखाए। दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी मोनू रस्तोगी से लाखों रुपये की लूट की गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना के बाद सकरन पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Police controversy: सुनियोजित वारदात, मिनटों में चोरी पूरी
जानकारी के अनुसार, मोनू रस्तोगी की दुकान महोलिया चौकी स्थित रामनरेश पाण्डेय की दुकान में थी। लुटेरे पहले से घात लगाए हुए थे और जैसे ही मोनू किसी आवश्यक काम से निकले, उन्होंने उन्हें निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
Crime News: लाखों की नगदी और आभूषण लूटे गए (Sitapur robbery)

इस वारदात में लाखों की नगदी के साथ-साथ सोने-चांदी के जेवरात और अन्य आभूषण भी शामिल थे। पुलिस अभी तक वारदात का कारण और कुल धनराशि का सही आंकड़ा स्पष्ट नहीं कर पाई है। यह वारदात क्षेत्र में भय का माहौल बना रही है और पिछले समय में भी थाना सकरन में ऐसी ही वारदातें हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 LIVE Streaming: मोदी 3.0 का बजट पेश होना शुरू, निर्मला सीतारमण लोकसभा में पढ़ रही हैं बजट






















