सीताराम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा- अर्थव्यवस्था को मिट्टी में मिला दिया

Summary :

NULL

नई दिल्ली : माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों को देशहित के विपरीत बताते हुये दावा किया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जमींदोज हो गयी है। येचुरी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ये नाकामियां है, जिसकी जिम्मेदारी से मोदी सरकार बच नहीं सकती। मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को मिट्टी में मिला दिया।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में 176 प्रतिशत का इजाफा हुआ, यद्यपि नोटबंदी का मकसद आतंकियों को वित्तीय मदद रोकना था। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन करने के मामलों में 2014 से 100 फीसदी का इजाफा हुआ है।’’

माकपा महासचिव ने कहा कि सरकार की इन नाकामियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंह नहीं मोड़ सकते। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार में देश ने और भी बहुत कुछ खोया है। नौकरियों पर संकट गहराने से लोगों की क्रयशक्ति घटी है, सिवाय सरकार का संरक्षण प्राप्त सांठगांठ वाले उद्योगपतियों के, जिनके 2014 से अब तक कम से कम 5.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये गये।’

Desk Team