Powerful Look, New and Advanced Features के साथ लॉन्च हुई Skoda Kushaq Facelift, कीमत सिर्फ ₹10.69 लाख

Summary :

Skoda Kushaq Facelift Launched: स्कोडा ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज Skoda Kushaq का 2026 Facelift वर्जन इंडियन मार्किट में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा काम किया है, जबकि इंजन सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, एक बड़ा बदलाव नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के रूप में देखने को मिलता है। आइए आसान भाषा में जानते हैं इस नई कुशाक में क्या खास है। New Skoda Kushaq Price in India: कीमत और वेरिएंट नई कुशाक फेसलिफ्ट कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है—क्लासिक+,…

Skoda Kushaq Facelift Launched: स्कोडा ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज Skoda Kushaq का 2026 Facelift वर्जन इंडियन मार्किट में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा काम किया है, जबकि इंजन सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, एक बड़ा बदलाव नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के रूप में देखने को मिलता है। आइए आसान भाषा में जानते हैं इस नई कुशाक में क्या खास है।

New Skoda Kushaq Price in India: कीमत और वेरिएंट

Skoda Kushaq Facelift Launched (image: social media )
Skoda Kushaq Facelift Launched (image: social media )

नई कुशाक फेसलिफ्ट कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है—क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो। इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए गए हैं।

  • शुरुआती कीमत: 10.69 लाख रुपये
  • टॉप वेरिएंट की कीमत: लगभग 18.99 लाख रुपये
  • ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव करने की सुविधा मिलती है।

 एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव

  • फेसलिफ्ट के साथ कुशाक का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न हो गया है।
  • सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया बंपर और शार्प फ्रंट प्रोफाइल दिया गया है।
  • नई LED हेडलाइट्स अब पहले से पतली और स्टाइलिश हैं, जिनमें DRL सिग्नेचर मिलता है।
  • इसके साथ ही ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और कनेक्टेड लाइट बार इसे प्रीमियम फील देते हैं।
  • नीचे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो एसयूवी को मजबूत और स्पोर्टी लुक देती है।
  • साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन नए डिजाइन के 17-इंच अलॉय व्हील्स इसे ताजगी देते हैं।
  • साथ ही रूफ रेल्स और बॉडी क्लैडिंग इसकी रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाते हैं।

Colors & Specifications: रियर लुक और कलर ऑप्शन

Skoda Kushaq Facelift Launched (image: social media )
Skoda Kushaq Facelift Launched (image: social media )
  • पीछे की तरफ भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
  • इसमें नए कनेक्टेड LED टेललैंप्स दिए गए हैं, जो काफी स्टाइलिश दिखते हैं।
  • साथ ही सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स और बीच में रोशन “स्कोडा” लोगो इसे खास बनाते हैं।
  • रियर बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें ब्लैक एलिमेंट्स और मजबूत क्लैडिंग शामिल है।
  • नई कुशाक 8 रंगों में उपलब्ध है, जिनमें तीन नए कलर—शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ वेरिएंट में ड्यूल-टोन (ब्लैक रूफ) का विकल्प भी दिया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस फेसलिफ्ट में इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही दो टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं:

  • 1.0-लीटर TSI इंजन:
  • पावर: 115 पीएस
  • टॉर्क: 178 एनएम
  • गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल / नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक

1.5-लीटर TSI इंजन:

  • पावर: 150 पीएस
  • टॉर्क:250 एनएम
  • गियरबॉक्स: 7-स्पीड DSG

सबसे बड़ा अपडेट 1.0-लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जो ड्राइविंग को और स्मूद बनाता है।

Skoda Kushaq Facelift Launched: इंटीरियर और केबिन

Skoda Kushaq Facelift Launched (image: social media )
Skoda Kushaq Facelift Launched (image: social media )
  • Kushaq Facelift के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कुछ नए एलिमेंट जोड़े गए हैं।
  • इसमें नया ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज थीम दिया गया है, जो केबिन को प्रीमियम बनाता है।
  • स्टीयरिंग व्हील पहले जैसा ही है, लेकिन उस पर हल्की क्रोम फिनिश दी गई है।
  • मोंटे कार्लो वेरिएंट में ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड स्टिचिंग और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है।
  • सबसे बड़ा बदलाव पैनोरमिक सनरूफ का शामिल होना है, जो इस सेगमेंट में इसे और आकर्षक बनाता है।

New Skoda Kushaq Features: फीचर्स और टेक्नोलॉजी

नई कुशाक में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • रियर सीट मसाज फंक्शन
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
  • एआई बेस्ड असिस्टेंट

इसके अलावा, पुराने मॉडल के कई फीचर्स भी बनाए रखे गए हैं जैसे:

  • वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • क्रूज कंट्रोल
  • वायरलेस चार्जिंग
  • प्रीमियम साउंड सिस्टम

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी कुशाक फेसलिफ्ट काफी मजबूत है। इसमें दिए गए हैं:

  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
  • रियर व्यू कैमरा
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • 1.5-लीटर इंजन वाले वेरिएंट में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।

किन गाड़ियों से मुकाबला

भारतीय बाजार में कुशाक का मुकाबला कई लोकप्रिय एसयूवी से है, जैसे:

  • Kia Seltos
    Hyundai Creta
    Maruti Grand Vitara
    Toyota Hyrider
    Honda Elevate
    MG Astor

इसके अलावा, इसकी सीधी टक्कर फॉक्सवैगन ताइगुन से भी मानी जाती है, जो इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर चलेगी 1500KM, Chery की नई EV Car Rhino बैटरी के साथ होगी लॉन्च, जानें खासियत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।