Slovakia PM Robert Fico : स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने उन पर हुए विफल हमले और अपना कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पहली बार राजधानी से बाहर यात्रा की।
Highlights
. Slovakia PM Robert Fico सड़क पर दिखे
. प्रधानमंत्री हमले के बाद पहली बार राजधानी से बाहर निकले
Slovakia PM Robert Fico सड़क पर दिखे
स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको(Slovakia PM Robert Fico) ने उन पर हुए विफल हमले और अपना कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पहली बार राजधानी से बाहर यात्रा की। इसके साथ ही फिको ने कृषि मंत्री रिचर्ड ताकाक के साथ राजधानी ब्रातिस्लावा के उत्तर-पूर्व में स्लोवेन्स्का नोवा वेस में एक खेत का दौरा किया और फसल का निरीक्षण किया। वह छड़ी का सहारा लेकर चल रहे थे और उन्होंने मीडिया के किसी सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Slovakia PM Robert Fico पर कब हुआ था हमला?
15 मई को हुए हमले से उबरने के बाद यह राजधानी के बाहर उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी। राजधानी से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हण्डलोवा शहर में समर्थकों का अभिवादन करते समय उनके पेट में गोली मारी गई थी।हत्या के प्रयास के बाद फीको पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए थे और उन्होंने राष्ट्रीय अवकाश के दिन भाषण दिया था।


Download Android App
Download iOS App




