ट्रंप को खुश करने के लिए बड़ा कदम! क्या है ‘Special Act on Investment in the US’ बिल, जिसे दक्षिण कोरिया की संसद ने सर्वसम्मति से किया पास?

Summary :

South Korea US Investment: कोरिया की नेशनल असेंबली (राष्ट्रीय संसद) के पूर्ण सत्र (प्लेनरी सेशन) में ‘दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सामरिक निवेश प्रबंधन के लिए विशेष कानून’ (स्पेशल एक्ट ऑन इंवेस्टमेंट इन द यूएस) को बहुमत से पास कर दिया गया। इसे सत्ताधारी दल ने लगभग तीन महीने पहले पेश किया था। इस बिल को सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) और मुख्य विपक्षी दल पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) दोनों का समर्थन था। यह बिल पिछले साल नवंबर में सोल और वाशिंगटन के बीच हुए व्यापार और सुरक्षा समझौते (एमओयू) का अनुसरण करने के लिए लाया गया था। President Lee X…

South Korea US Investment: कोरिया की नेशनल असेंबली (राष्ट्रीय संसद) के पूर्ण सत्र (प्लेनरी सेशन) में ‘दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सामरिक निवेश प्रबंधन के लिए विशेष कानून’ (स्पेशल एक्ट ऑन इंवेस्टमेंट इन द यूएस) को बहुमत से पास कर दिया गया। इसे सत्ताधारी दल ने लगभग तीन महीने पहले पेश किया था। इस बिल को सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) और मुख्य विपक्षी दल पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) दोनों का समर्थन था। यह बिल पिछले साल नवंबर में सोल और वाशिंगटन के बीच हुए व्यापार और सुरक्षा समझौते (एमओयू) का अनुसरण करने के लिए लाया गया था।

President Lee X Post: राष्ट्रपति ली ने एक्स पोस्ट से दी जानकारी

President Lee X Post
President Lee X Post (Source: Social Media)

योनहाप एजेंसी ने बताया कि बिल पास होने के कुछ ही समय बाद, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा कि वह बिना देर किए कानून को लागू करने के लिए आगे के कदम उठाएंगे। ली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “मैं यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट न सिर्फ दक्षिण कोरिया और अमेरिका दोनों के इकोनॉमिक डेवलपमेंट में मदद करे, बल्कि सप्लाई चेन की स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को बढ़ावा देने में भी मदद करे।”

South Korea Investment in America: अमेरिका में निवेश की तैयारी

South Korea Investment in America
South Korea Investment in America (Source: Social Media)

इसके तहत दक्षिण कोरिया 350 अरब डॉलर (लगभग 5.17 लाख करोड़ वॉन या 517 ट्रिलियन वॉन) का निवेश अमेरिका में करेगा, जिसमें सेमीकंडक्टर, शिपबिल्डिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और अन्य सामरिक क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए कोरिया-यूएस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन नाम की नई सरकारी कंपनी बनाई जाएगी, जिसके लिए सरकार 2 ट्रिलियन वॉन (लगभग 1.4 अरब डॉलर) का कैपिटल देगी। एक रिस्क मैनेजमेंट कमिटी भी बनेगी जो निवेश प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेगी और संसद को निवेश के बड़े फैसलों की जानकारी देनी होगी।

America and South Korea Trade Bill: दक्षिण कोरिया ने US Trade बिल पास कर टैरिफ खतरा टाला

America and South Korea Trade Bill
America and South Korea Trade Bill (Source: Social Media)

बता दें कि कॉर्पोरेशन में कुल 50 कर्मचारी होंगे, और निदेशक मंडल के तीन सदस्यों के पास वित्तीय क्षेत्र या सामरिक इंडस्ट्रीज में कम से कम 10 साल का अनुभव होना जरूरी होगा ताकि क्रोनी नियुक्तियों को रोका जा सके। ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण कोरिया पर रिसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक शुल्क) लगाने की धमकी दी थी। इस बिल को पास करके कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार संबंध मजबूत रखना चाहता है और टैरिफ के खतरे को टालना चाहता है।

South Korea US Investment: पूरी सहमति से पास हुआ बिल

पूरी प्रक्रिया के तहत 9 मार्च को विशेष समिति ने इसे सर्वसम्मति से पास किया और 11 मार्च को विधायी और न्याय समिति ने भी मंजूरी दी जिसके बाद 12 मार्च को पूर्ण सत्र में इसे पास कर दिया गया। यह बिल अब कानून बन गया है और कोरिया-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार सहयोग बढ़ेगा।

Also Read: भारत के लिए खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची की फोन बातचीत में बनी सहमति

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।