नींद न आने से हैं परेशान? आजमाएं सोने की सही दिशा और वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी लाइफ

Summary :

Sleeping Vastu Tips: बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनको नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि आपकी नींद की गुणवत्ता सिर्फ गद्दे पर नहीं, बल्कि आपके सोने की दिशा पर भी निर्भर करती है। अक्सर हम थकान मिटाने के लिए बिस्तर पर तो जाते हैं, लेकिन उठते ही भारीपन या सिरदर्द महसूस करते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि सोते समय हमारा शरीर पृथ्वी की चुंबकीय ऊर्जा के संपर्क में होता है, और गलत दिशा इसे बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं Best Sleeping Direction के बारे में की कौन सी…

Sleeping Vastu Tips: बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनको नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि आपकी नींद की गुणवत्ता सिर्फ गद्दे पर नहीं, बल्कि आपके सोने की दिशा पर भी निर्भर करती है। अक्सर हम थकान मिटाने के लिए बिस्तर पर तो जाते हैं, लेकिन उठते ही भारीपन या सिरदर्द महसूस करते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि सोते समय हमारा शरीर पृथ्वी की चुंबकीय ऊर्जा के संपर्क में होता है, और गलत दिशा इसे बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं Best Sleeping Direction के बारे में की कौन सी दिशा आपको ऊर्जा देगी और कौन सी आपके सुकून को छीन सकती है।

Sleeping Vastu Tips in 2026: जानिए किस दिशा में सोना है सही

best sleeping direction
Best Sleeping Direction (Source: Social Media)

1. उत्तर दिशा

वास्तु और विज्ञान दोनों का मानना है कि उत्तर दिशा में सिर करके सोना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पृथ्वी का अपना चुंबकीय ध्रुव उत्तर-दक्षिण है। जब हम सिर उत्तर की ओर करके सोते हैं, तो हमारे शरीर का चुंबकीय प्रवाह पृथ्वी के प्रवाह से टकराता है। यह टकराव मस्तिष्क पर दबाव बनाता है, जिससे मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और गहरी नींद न आने की समस्या पैदा होती है।

2. दक्षिण और पूर्वः सेहत के लिए वरदान

वास्तु विशेषज्ञों की पहली पसंद दक्षिण है। इस दिशा में सिर रखकर सोने से शरीर में चुंबकीय संतुलन बना रहता है, जो सुकून भरी और गहरी नींद के लिए बेहद जरूरी होता है। सुबह जागने पर आप तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं।

3. पश्चिम दिशाः क्यों बरतें सावधानी?

Vastu Shastra for bedroom
Vastu Shastra for bedroom (Source: Social Media)

वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा को सोने के लिए तटस्थ या औसत माना गया है। कुछ लोग इस दिशा में सोने पर अस्थिरता और बेचैनी महसूस करते हैं। यदि आपके पास अन्य विकल्प हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसे नजरअंदाज करें, दक्षिण या पूर्व को प्राथमिकता दें।

4. बाई करवट सोनाः आयुर्वेद का गोल्डन नियम

सिर्फ दिशा ही नहीं, करवट का भी स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार ‘वामकुक्षी’ (बाई करवट सोना) पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा है। इस स्थिति में सोने से पेट का एसिड ऊपर नहीं आता है, जिससे हार्टबर्न की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा, यह हृदय पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम कर रक्त संचार को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है।

Also Read: Bathroom में शीशा लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो वास्तु दोष से हो जाएंगे कंगाल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।