Bathroom में शीशा लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो वास्तु दोष से हो जाएंगे कंगाल

Summary :

Vastu Tips for Bathroom Mirror: वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि केवल कमरों या रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि बाथरूम की व्यवस्था भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि बाथरूम में शीशा लगाना चाहिए या नहीं यदि लगाएं तो वह किस दिशा में हो। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में शीशा लगाना बहुत शुभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। गलत दिशा में लगा एक छोटा सा दर्पण भी घर में नकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है, जबकि सही दिशा में…

Vastu Tips for Bathroom Mirror: वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि केवल कमरों या रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि बाथरूम की व्यवस्था भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि बाथरूम में शीशा लगाना चाहिए या नहीं यदि लगाएं तो वह किस दिशा में हो। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में शीशा लगाना बहुत शुभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। गलत दिशा में लगा एक छोटा सा दर्पण भी घर में नकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है, जबकि सही दिशा में लगा शीशा उन्नति के द्वार खोल देता है। आइए जानते हैं, Vastu Tips for Bathroom Mirror के बारे में।

Vastu Tips for Bathroom Mirror: शीशे की दिशा का ध्यान रखें

 Bathroom Mirror Astro Tips
Bathroom Mirror Astro Tips (Source: social media)
  • बाथरूम में शीशा गेट के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए।
  • जैसे ही कोई अंदर आए और उसकी नजर सीधे शीशे पर पड़े, ये एनर्जी मुवमेंट को असंतुलित करता है।
  • इसका असर घर में तनाव, टकराव या मानसिक थकान के रूप में दिख सकता है।
  • कोशिश करें कि शीशा उत्तर या पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगाएं। ये दोनों दिशाएं एनर्जी के प्रवाह को बैलेंस में रखती हैं और पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाती हैं।
  • अगर जगह कम है तो गेट से थोड़ी दूरी बनाकर ही लगाएं, ताकि एंट्री पर नजर सीधे शीशे में न पड़े।

Bathroom Mirror Astro Tips: कब शीशा न लगाएं

Bathroom Mirror Astro Tips
Bathroom Mirror Astro Tips (Source: social media)
  • अगर बाथरूम बहुत छोटा है और गेट खोलते ही दीवार सामने है, तो वहां शीशा लगाने से परहेज करें।
  • जहां लगातार पानी की छींटे पड़ती हों, वहां शीशा न लगाएं, इससे गंदगी और दाग जल्दी जमा होते हैं।
  • अगर घर में पहले से परेशानियां चल रही हों, तो बिना एक्सपर्ट सलाह शीशे को शिफ्ट न करें।

Bathroom Mirror Placement Vastu: शीशा लगाने की सही दिशा

Bathroom Mirror Placement Vastu
Bathroom Mirror Placement Vastu (Source: social media)
  • वास्तु के अनुसार, बाथरूम में शीशा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए।
  • उत्तर दिशा धन और कुबेर की दिशा मानी जाती है, यहां शीशा लगाने से समृद्धि आती है। पूर्व दिशा ऊर्जा और स्वास्थ्य की दिशा है, यहां शीशा लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है।
  • बाथरूम के लिए शीशे का आकार बहुत मायने रखता है। चौकोर या आयताकार शीशा सबसे उत्तम माना जाता है।
  • यह ऊर्जा को संतुलित रखता है। कभी भी गोल या अंडाकार शीशा बाथरूम में न लगाएं। वास्तु के अनुसार, यह ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर सकता है।
  • बाथरूम का शीशा हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। धुंधला या गंदा शीशा व्यक्ति की प्रगति में रुकावट पैदा करता है।
  • अगर शीशा कहीं से चटका हुआ या टूटा हुआ है, तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा शीशा दरिद्रता और बीमारी को निमंत्रण देता है।

Also Read: जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए साल के आखिरी दिन करें ये 4 उपाय, नया साल बनेगा सौभाग्यशाली

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।