सपा ने 3 विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, इन लोगों पर एक्शन

Summary :

सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर तीन विधायकों को बाहर किया

समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी का कहना है कि तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधि कर रहे थे। इस वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित विधायकों में गोसाईगंज से अभय सिंह, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं।

सपा ने एक्स पर दी जानकारी

बता दें कि पार्टी ने इन विधायकों पर सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी और व्यापार विरोधी नीतियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। सपा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है.”

Yoga For Women: महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 योग

सपा ने आगे लिखा, “इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी।

सपा का कहना है कि जिन विधायकों पर कार्रवाई हुई है उन्हें मौका दिया गया था सुधरने के लिए लेकिन कोई बदलाव नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, बाकी 5 बागी विधायकों को उनके अच्छे व्यवहार के कारण से पार्टी के साथ पुनः जोड़ा गया है।

पार्टी ने साफ़ तौर पर कहा है कि भविष्य में ऐसे नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं रहेगा। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है और गतिविधियों को अक्षम्य माना जाएगा और उनका पार्टी में कोई जगह नहीं रहेगा।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।