गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा Strait of Hormuz! ईरान ने कहा अगर…

Summary :

Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज की खाड़ी को लेकर एक बार फिर हालात गंभीर हो गए हैं। ईरान ने शनिवार को घोषणा की कि इस अहम समुद्री रास्ते पर दोबारा कड़ा सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कुछ जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, तब उन पर गोलीबारी की गई। एक TankerTrackers समुद्री ट्रैकिंग सेवा ने दावा किया कि कम से कम दो जहाजों को निशाना बनाया गया। यह घटना बेहद चिंताजनक है क्योंकि इससे न…

Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज की खाड़ी को लेकर एक बार फिर हालात गंभीर हो गए हैं। ईरान ने शनिवार को घोषणा की कि इस अहम समुद्री रास्ते पर दोबारा कड़ा सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कुछ जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, तब उन पर गोलीबारी की गई। एक TankerTrackers समुद्री ट्रैकिंग सेवा ने दावा किया कि कम से कम दो जहाजों को निशाना बनाया गया। यह घटना बेहद चिंताजनक है क्योंकि इससे न सिर्फ जहाजों बल्कि उनके चालक दल की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

Strait of Hormuz Crisis: IRGC का सख्त रुख

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के प्रवक्ता इब्राहिम जुलफागरी ने साफ कहा है कि अब होर्मुज की खाड़ी पर पहले की तरह सख्त सैन्य नियंत्रण रहेगा। उनका कहना है कि जब तक अमेरिका ईरानी जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंध नहीं हटाता, तब तक यह रास्ता इसी तरह नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने भी कहा कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को IRGC की नौसेना से अनुमति लेनी होगी।

देखी गई थी राहत की उम्मीद

कुछ दिन पहले हालात में थोड़ी नरमी देखने को मिली थी। 16 अप्रैल को इजरायल और लेबनान के बीच एक सीजफायर हुआ था, जिसमें अमेरिका की भूमिका रही थी। इसके बाद ईरान ने थोड़े समय के लिए होर्मुज की खाड़ी को खोल दिया था। शनिवार को आठ तेल टैंकरों का एक काफिला इस रास्ते से गुजरा भी। इससे जहाज मालिकों को उम्मीद जगी कि स्थिति सामान्य हो सकती है। हालांकि, कई जहाज बीच रास्ते से ही वापस लौट गए, जिससे साफ हो गया कि स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

अमेरिका पर ईरान लगाए ये आरोप

ईरान ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि अमेरिका उसके जहाजों को रोक रहा है और इसे उसने ‘समुद्री लूट’ बताया है। ईरान का दावा है कि जब उसके जहाजों को रोका जा रहा है, तो वह भी दूसरे देशों के जहाजों पर रोक लगाने को मजबूर है। इस पूरे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, यह हालात तेल सप्लाई के इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक बन सकते हैं। हर दिन एक करोड़ से ज्यादा बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही, वैश्विक गैस सप्लाई में भी लगभग 20 प्रतिशत की कमी आ गई है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है, क्योंकि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz! अमेरिका के दवाब के बाद उठाया कदम, कहा…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।