महिला अपराधियों पर कठोर कदम उठाए जाने चाहिए: Amrita Fadnavis

Summary :

महिला दिवस पर अमृता फडणवीस ने अपराधियों पर कठोर कदम की बात कही

महाराष्ट्र में अपराध को लेकर महायुति की सरकार पर विपक्ष लगातार निशाना बना रहा है। खासतौर पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर विपक्ष महायुति से जवाब मांग रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में एक बस में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के विवादस्पद बयान ने विपक्ष को सरकार पर हमले का मौका दे दिया।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को लेकर जब सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Mahayuti सरकार छेड़छाड़ मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी: BJP नेता नवनीत राणा

दरअसल, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और मैं इस अवसर पर सभी महिलाओं और पुरुषों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज मैं नागपुर नगर निगम द्वारा आयोजित महिला उद्योग मिलन में शामिल होने आई हूं। मेरा मानना ​​है कि यह एक बेहतरीन मंच है, जहां घरेलू उत्पाद बनाने वाली महिलाएं अपने काम को प्रदर्शित कर सकती हैं।"

बता दें कि देशभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं का मानना है कि महिलाओं के सम्मान में इस दिन देशभर में कार्यक्रम होते हैं। लेकिन, सम्मान देने के लिए कोई एक दिन नहीं होना चाहिए। आप साल के 365 दिन महिलाओं का सम्मान करे। इससे महिलाओं को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर वह भी समाज में चल सकेंगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.