HYUNDAI ने VENUE, VERNA और GRAND i10 को किया अपडेट, दिए नए फीचर्स

Summary :

कॉम्पैक्ट SUV VENUE कार में दिया ‘इलेक्ट्रिक सनरुफ’

हुंडई कार निर्माता ने 2025 के शुरुआत में ही तीन लोकप्रिय गाड़ियों के मॉडलों को अपडेट कर दिया है। हुंडई के इन तीन मॉडलों में कॉम्पैक्ट SUV VENUE, सेडान कार VERNA और हैचबैक GRAND i10 NIOS कार शामिल है। इन तीनों गाड़ियों में नए फीचर्स औऱ वेरिएंट दिए गए है।

2025 कॉम्पैक्ट SUV VENUE के फीचर

कॉम्पैक्ट SUV में हुंडई की VENUE कार सबसे लोकप्रिय कार है। इस गाड़ी के बेस मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये से शुरु होती है और टॉप मॉडल की कीमत लगभग 10.80 लाख रुपये तक जाती है। कॉम्पैक्ट SUV VENUE के अपडेटिड वर्जन में तीन नए वेरिएंट लॉन्च किए गए है साथ ही इलेक्ट्रिक सनरुफ, 8 इंच का इनफोटेनमेंट सिस्टम औऱ पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट KEY दी गई है।

 2025 की सेडान कार VERNA

VERNA कार सेडान सेगमेंट में काफी पसंद की जाने वाली कार है। VERNA कार 2025 के अपडेटिड वर्जन में 2 नए वेरिएंट पेश किए गए है। इन वेरिएंट में S CVT और S(O) DCT वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। VERNA के नए वर्जन में सनरूफ, तीन, इको, नॉर्मल, स्पोर्ट ड्राइव मोड फीचर्स को जोड़ा गया है।

2025 की हैचबैक GRAND  i10 NIOS

हुंडई की हैचबैक गाड़ी GRAND  i10 NIOS को नए वेरिएंट Sportz (O) को पेश किया गया है। इस वेरिएंट में डायमंड कट ALLOY WHEELS 15 इंच के औऱ 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इस वेरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.72 लाख रुपये शुरु हो जाती है और 8.29 लाख तक जाती है

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।