Suvendu Adhikari on Vande Mataram : बंगाल में भाजपा की सरकार आने के बाद कई नीति निर्देशों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. शुभेंदु सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है. यानि इस आदेश के अब हर मदरसे में प्रेयर असेंबली के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा.
बता दें, मंत्री खुदीराम टुडू ने इस फैसले की पुष्टि की है. वे अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा के मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि जब अन्य सरकारी स्कूलों और संथाली भाषा में पढ़ाई कराने वाले स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य है तो मान्यता प्राप्त मदरसों में इसे अनिवार्य क्यों नहीं किया जा सकता.
Vande Mataram in West Bengal Madrasas : मदरसा शिक्षा निदेशालय का आदेश

राज्य के अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस आदेश को जारी किया है. ऑफिसियल आदेश में साफ कहा गया है कि पुराने नियमों को रद्द करते हुए यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है. इसके दायरे में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी मॉडल मदरसे (अंग्रेजी माध्यम), मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त मदरसे, स्वीकृत मदरसा शिक्षा केंद्र, शिशु शिक्षा केंद्र और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसे शामिल होंगे.
Vande Mataram in Madrasas : सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का आदेश
बता दें, 13 मई को राज्य में सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा में ‘वन्दे मातरम्’ गाना अनिवार्य करने की सूचना जारी की जा चुकी है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर की थी. अब नए मुखमंत्री के रूप में चुने गए सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में भी इसे अनिवार्य करने को अनिवार्य कर दिया है.
West Bengal News : वन्दे मातरम् पर विवाद
वन्दे मातरम् को लेकर विवाद समय समय पर उठता रहा है. खासकर मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा इस गाने पर ऐतराज जताया जाता रहा है. हाल में तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में शपथ ग्रहण समारोहों के दौरान वंदे मातरम राजनीतिक विवादों का केंद्र बन गया.
तमिलनाडु में एक आधिकारिक समारोह के दौरान राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम का पूरा संस्करण बजाए जाने पर मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की आलोचना की थी. वहीं केरल में, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण बजाए जाने पर वामपंथी दलों ने सरकार की आलोचना की थी.
यह भी पढ़ें – Bengal: NIA ने कोलकाता से संदिग्ध जासूस को किया गिरफ्तार, भारत की गोपनीय और सुरक्षा संबंधी जानकारी शेयर करने का आरोप


Download Android App
Download iOS App




