Taliban Attack on Pakistan: अफगान और पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव चरम पर है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पाक-अफगान सीमा पर कई स्थानों पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी सेना और अफगान बलों के बीच झड़प हुई है। इस झड़प में दावा है कि पाकिस्तान के 12 सैनिक मौत के घाट उतार दिए है। बता दें कि यह हिंसक झड़प तब शुरू हुई जब तालिबान बलों ने शनिवार देर रात कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की थी।
Taliban Attack on Pakistan

पाकिस्तानी सेना ने कई अफ़ग़ान सीमा चौकियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया। उन्होंने आगे बताया कि कई अफ़ग़ान चौकियों और आतंकवादी ठिकानों को काफ़ी नुकसान पहुँचाए जाने की ख़बरें हैं। बता दें कि यह गोलीबारी खैबर पख्तूनख्वा में अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल और बलूचिस्तान में बारामचा सहित कई प्रमुख चौकियों पर हुई।
Afghanistan Attack Pakistan
तालिबान के लड़ाके पाकिस्तान की सेना पर कहर बनकर टूट रहे है और 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने का दावा किया है। वहीं दूसरी तरफ इस्लामिक अमीरात की सेनाओं के सामने 5 पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए है। साथ ही पाकिस्तान की कई चौकियों पर भी अपना कब्जा किया और देहशिका टैंक को भी अफगान ने कब्जा कर दिया है।
Pak Afghan Border News

तालिबान सीमा बलों ने कहा कि यह झड़पें तब शुरू हुईं जब काबुल ने इस्लामाबाद पर इस हफ़्ते की शुरुआत में अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया। अफ़ग़ान सेना ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों के जवाब में, पूर्व में तालिबान सीमा बल कई सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर भीषण झड़पों में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




