Taliban response to Pakistan statement: एक ओर जहां पूरी दुनिया में युद्ध छिड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर, भीखमंगे और अमेरिका की चाटुकारी करने वाला पाकिस्तान एक बार फिर बेबस नज़र आ रहा है। वह इतना लाचार नज़र आता है कि अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश में, वह अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।
पाकिस्तान का दावा है कि अफ़ग़ान, भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल करके बार-बार पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान के इस बयान के बाद, अफ़ग़ान तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने एक कड़ा जवाब दिया है, जिसने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा है कि तालिबान किसी भी तरह की सैन्य धमकी या हमले से डरने वाला नहीं है.
Taliban Response to Pakistan Statement: तालिबान की चेतावनी से डरा पाकिस्तान!

बता दें कि तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ईद-उल-फितर के मौके पर कंधार के ईदगाह में हजारों लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एयरस्ट्राइक, गोलाबारी या दबाव की रणनीति से उनका (पाकिस्तान) रुख नहीं बदलेगा. नेता ने जोर देकर कहा कि अगर तालिबान डरने वाला होता, तो वह NATO और पश्चिमी देशों के खिलाफ लंबे युद्ध में टिक ही नहीं पाता. यह बयान से आप समझ सकते है कि तालिबान अपने आप को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी मानने लगा है।
Pakistan Taliban Ceasefire: ईद को देखते हुए सीजफायर का फैसला

बता दें कि यह बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान ने भीषण एयर स्ट्राइक कर अफगान की राजधानी कबूल में स्थित एक अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें अफगान के 400 से अधिक लोग मारे गए थे। हालांकि, ईद को देखते हुए दोनों देशों ने फैसला किया कि अभी हम कुछ समय के लिए लड़ाई रोक रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह प्रतिबंध अस्थायी है और किसी भी हमले का ‘कड़ा जवाब’ दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



