US-Israel Rift Explodes: खाड़ी देशों की जंग के बीच तेल और गैस प्लांट को निशाना बनाया जा रहा है। इजरायल ने ईरान में स्थित साउथ पार्स गैस फील्ड पर मिसाइल अटैक किया था और इसका जवाब देने के लिए ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट Ras Laffan पर, इजरायल की हाइफा रिफाइनरी और सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी मिसाइल हमले में फूंक दी है।
जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है और अरबों डॉलर का नुकसान समेत गैस सप्लाई भी ठप हो गई है। इस भीषण हमले के बाद अब इजरायल और अमेरिका के बीच मतभेद शुरू हो गए है और माना जा रहा है कि जंग के बीच में ही दोनों देशों में दरार आ गई है।
Netanyahu Press Conference: नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना जवाब दिया

ईरान ने रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमला करके तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है जिसके बाद भीषण आग लग गई है और तेल सप्लाई भी ठप हो गई है। जिसके चलते अब ट्रंप को अपना बयान देना पड़ा और कहा कि इस इजरायली हमले की कोई जानकारी नहीं थी। इजरायल अब दोबारा गैस-तेल प्लांट पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप के बयान के बाद भी नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना जवाब दिया और कहा कि इस हमले में अमेरिका का हाथ नहीं था, यह सिर्फ हमारा हमला था और राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर हम आगे इस तरह के हमले नहीं करेंगे।
US-Israel Rift Explodes: दोनों देशों के ठिकानें और निशानें अलग
अमेरिक-इजरायल मिलकर ईरान पर भीषण बमबारी और हमला कर रहे है लेकिन दोनों देशों के ठिकानें और निशानें अलग है। बता दें कि इस युद्ध के पैटर्न में अमेरिका ईरान की सुरक्षा बल को कमजोर कर रहा है और बैलिस्टिक मिसाइल के ठिकानों को बमबारी में उड़ा रहा है। वहीं इजरायल ने ईरान और लेबनान में कहर बरपा रखा है और टॉप अधिकारी समेत कई आम लोगों को मौत के घाट उतार रहा है साथ ही रिहायशी इलाकों में भी बमबारी की है।
US Isreal War: खाड़ी देशों में भी नाराजगी
इजरायल और अमेरिका के बीच दरार आने के साथ ही खाड़ी देशों में भी नाराजगी देखी जा रही है। खाड़ी देशों का कहना है कि अमेरिका की विदेश नीति इजरायली PM के हाथों हाईजैक हो गई है वहीं ओमान के विदेश मंत्री ने इसे अमेरिकी प्रशासन की सबसे बड़ी भूल बताया है। गैस प्लांट में हमले के कारण अब ट्रंप को तुरंत अपना बयान देना पड़ा था उसके बाद नेतन्याहू ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना बयान दे दिया है।


Download Android App
Download iOS App




