Tariff on Movies: ट्रंप ने अब फिल्मों पर लगाया 100% टैरिफ, Bollywood पर पड़ेगा असर!

Summary :

Tariff on Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के फिल्म उद्योग को अन्य देशों द्वारा चोरी किया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘बच्चे से कैंडी छीनने’ जैसा बताया और इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही बताया कि कैलिफोर्निया, अपने कमजोर और अक्षम गवर्नर के कारण, इससे ख़ास तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। Tariff on Movies: वैश्विक फिल्म बाजार पर असर ट्रंप का यह फैसला उनकी ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नीति का हिस्सा…

Tariff on Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के फिल्म उद्योग को अन्य देशों द्वारा चोरी किया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘बच्चे से कैंडी छीनने’ जैसा बताया और इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही बताया कि कैलिफोर्निया, अपने कमजोर और अक्षम गवर्नर के कारण, इससे ख़ास तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Tariff on Movies: वैश्विक फिल्म बाजार पर असर

Tariff on Movies
Tariff on Movies

ट्रंप का यह फैसला उनकी ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वे अमेरिकी उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए सख्त उपाय करते नजर आ रहे हैं। फिल्मों पर लगाए जाने वाले इस 100 प्रतिशत टैरिफ का असर अगले कुछ महीनों में वैश्विक फिल्म बाजार पर दिखने लगेगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले ने अमेरिकी फिल्म उद्योग के भविष्य पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।

Trump Tariff:  इंपोर्टेड अमेरिकी फिल्म

बता दें कि ट्रंप ने इस साल मई महीने में ही इसे लेकर संकेत दिया था। उन्‍होंने कहा था कि विदेशों में बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। अप्रैल में चीन ने ऐलान किया था कि इंपोर्टेड अमेरिकी फिल्मों की संख्या में वो कमी करेगा। तब ट्रंप की तरफ से चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया था।

Tariff on Pharma: पेटेंट दवा उत्पादों पर टैरिफ

Tariff on Movies
Tariff on Movies

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार टैरिफ बम फोड़ा है। ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन 1 अक्टूबर, 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट दवा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपना फार्मास्युटिकल विनिर्माण संयंत्र नहीं बना रही हो।

ALSO READ: Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम, दवाओं पर 100%, ट्रक और फ़र्नीचर पर भी लगाया भारी टैरिफ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।