Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम, दवाओं पर 100%, ट्रक और फ़र्नीचर पर भी लगाया भारी टैरिफ

Summary :

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार टैरिफ बम फोड़ा है। ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन 1 अक्टूबर, 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट दवा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपना फार्मास्युटिकल विनिर्माण संयंत्र नहीं बना रही हो। Trump Tariff ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा के साथ ही कहा कि जिन कंपनियों ने अमेरिका में संयंत्रों का निर्माण शुरू कर दिया है, उन्हें नए टैरिफ से छूट दी जाएगी। साथ ही आयातित किचन कैबिनेट और कुछ प्रकार के फ़र्नीचर सहित कई…

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार टैरिफ बम फोड़ा है। ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन 1 अक्टूबर, 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट दवा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपना फार्मास्युटिकल विनिर्माण संयंत्र नहीं बना रही हो।

Trump Tariff

Trump Tariff
Trump Tariff

ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा के साथ ही कहा कि जिन कंपनियों ने अमेरिका में संयंत्रों का निर्माण शुरू कर दिया है, उन्हें नए टैरिफ से छूट दी जाएगी। साथ ही आयातित किचन कैबिनेट और कुछ प्रकार के फ़र्नीचर सहित कई घरेलू उत्पादों पर भारी टैरिफ की घोषणा की है। इस दौरान ट्रम्प ने बताया कि हम 1 अक्टूबर, 2025 से सभी किचन कैबिनेट्स, बाथरूम वैनिटीज और संबंधित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। इसके अतिरिक्त, हम अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे।

Tariff on Furniture

ट्रंप द्वारा लगाए गए विभिन्न टैरिफ़ ने पिछले एक साल में फ़र्नीचर की कीमतों में काफ़ी बढ़ोतरी कर दी है। विशेष रूप से लिविंग रूम और डाइनिंग रूम का फर्नीचर महंगा हो गया है पिछले 12 महीनों में इसकी कीमत में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ट्रम्प द्वारा आयातित फ़र्नीचर के दो प्रमुख स्रोतों, चीन और वियतनाम पर टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण फ़र्नीचर की कीमतों में उछाल आया है। बता दें कि दोनों देशों ने पिछले साल 12 अरब अमेरिकी डॉलर के फ़र्नीचर और फिक्स्चर का निर्यात किया।

Tariff on Different Countries

Trump Tariff
Trump Tariff

व्यापार वार्ता में देरी के बाद, अगस्त में कई देशों के लिए नई टैरिफ दरें लागू की गईं। बता दें कि भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ, जिसमें रूस के साथ व्यापार पर 25 प्रतिशत जुर्माना भी शामिल है। ब्राज़ील की वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ, दक्षिण अफ्रीकी वस्तुओं पर 30 प्रतिशत टैरिफ वियतनाम की वस्तुओं पर 20 प्रतिशत टैरिफ, जापान की वस्तुओं पर 15 प्रतिशत टैरिफ और दक्षिण कोरियाई वस्तुओं पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के डिप्टी पीएम दिमित्री पेत्रुशेव, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।