Tarique Rahman Speech Today: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को स्वदेश लौटे। ढाका पहुंचने पर उनके स्वागत में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया।
Tarique Rahman News: तारिक रहमान ने अपने पहले भाषण में क्या कहा?

उन्होंने अपने भाषण में तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता शांति की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि वे देश में स्थायित्व और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा, “चाहे पुरुष हों, महिलाएं हों या बच्चे बांग्लादेश की शांति और गरिमा की रक्षा करना हम सभी की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। मिलकर हम अपने सपनों का बांग्लादेश बनाएंगे।”
Tarique Rahman Speech Today: तारिक अपनी पत्नी और बेटी के साथ लौटे ढाका
गौरतलब है कि तारिक रहमान ब्रिटेन से लौटे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान भी ढाका पहुंचीं। हवाई अड्डे पर BNP की स्थायी समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि हजारों पार्टी समर्थक सड़कों पर उमड़ पड़े। सभा को संबोधित करते हुए तारिक रहमान ने अमेरिका के नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर का भी उल्लेख किया। उन्होंने ‘आई हैव ए ड्रीम’ भाषण का संदर्भ लेते हुए कहा, “हमें किसी भी हाल में बांग्लादेश में शांति की रक्षा करनी होगी। मेरे देशवासियों के लिए मेरे पास ‘एक योजना’ है।”
Tarique Rahman BNP: तारिक के आने से बांग्लादेश को नई उम्मीद?
बता दें कि तारिक रहमान की यह वापसी ऐसे समय पर हुई है जब छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देश में तनाव और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। वहीं BNP प्रमुख खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पिछले कई दिनों से देश में अल्पसंख्यक के खिलाफ अत्याचार के मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में तारिक की एंट्री से हलचल तेज है। और इन परिस्थितियों में तारिक को पार्टी का प्रमुख नेतृत्वकर्ता और आगामी आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
ALSO READ: बांग्लादेश में जिहादी अत्याचार के बीच डरावने खुलासे, हर दिन 40 से ज़्यादा लोग कर रहे आत्महत्या


Download Android App
Download iOS App





