Tata Sierra EV 2026: टाटा की शानदार SUV Sierra ने बाजार में भौकाल मचा दिया है और जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही डिलीवरी भी शुरू हो गई है जिससे यह कार अब सड़कों पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। अब Sierra का EV वर्जन सड़कों पर रफ्तार भरती हुई नजर आएगा। बता दें कि EV वर्जन का टीजर कंपनी ने नवंबर 2025 में जारी कर दिया था और इस दौरान कार की पहली झलक देखने को मिली थी अब इस कार के लॉन्च होने की चर्चा तेज हो गई है। विस्तार से जानते है इस कार में कितनी रेंज मिलेगी और क्या कीमत होगी।
Tata Sierra EV 2026

टाटा सिएरा का पेट्रोल और डीजल वेरिएंट से ही EV वर्जन भी मिलता जुलता होगा लेकिन कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में ग्रिल, नया बंपर, उठा हुआ बोनट, लंबी लाइट बार के साथ ही नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इन सभी बदलाव के साथ ही इस कार का लुक भी इसे खास बनाएगा। कार के पीछे के हिस्से की बात करें तो कनेक्ट LED लाइट्स देखने को मिलेगी और केबिन में प्रीमियम फीचर को देखने को मिलेंगे।
Tata Sierra EV 2026 Features & Specifications
Sierra EV में कई शानदार फीचर के साथ ही दमदार पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इस कार में 55 kWh बैटरी दी गई और यह 167 PS की पावर, 215 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है साथ ही यह 500 KM की रेंज देने में सक्षम होगी। वहीं दूसरा विकल्प 65kwh बैटरी का दिया जा सकता है जिसमें यह लगभग 538km की रेंज दे सकती है और रियर व्हील ड्राईव का भी विकल्प मिल सकता है।
Tata Sierra EV 2026 Price in India

Sierra EV की एक्स शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और भारतीय बाजार में मौजूद EV Harrier, EV Creta और EV Vitara से होगी। माना जा रहा है कि इस कार को फरवरी के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App




