सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आज जारी नहीं होंगे। सीबीएसई ने रविवार को रिजल्ट जारी होनी वाली सभी रिपोर्ट्स को झूठा बताया है। सीबीएसई पीआरओ रमा शर्मा द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार सीबीएसई दसवीं कक्षा के परिणाम आज घोषित होने के बारे में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपुष्ट नकली समाचार प्रसारित हो रहे हैं।
प्रधानाचार्यों, छात्रों, अभिभावकों और जनता को सूचित किया जाता है कि सीबीएसई दसवीं कक्षा के रिजल्ट आज घोषित नहीं किए जाएंगे। साथ ही रमा शर्मा ने बताया, ‘बोर्ड आधिकारिक रूप से परिणाम जानने की प्रक्रिया, तिथि और समय की विधिवत जानकारी देगा। गौरतलब है की सोशल मीडिया रिजल्ट को लेकर फेक न्यूज फैलाई जा रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को मई के तीसरे हफ्ते में जारी करने की जानकारी थी। लेकिन सीबीएसई ने सभी को चौंकाते हुए 2 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट भी आज जारी कर सकता है जिसका सीबीएसई ने खंडन कर दिया है। सीबीएसई ने 10वीं 2019 की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की।


Download Android App
Download iOS App




