नई दिल्ली : जाने-माने अभिनेता और सिंघम फिल्म फेम प्रकाश राज ने शनिवार को कहा कि वह उन आम आदमी में से एक हैं, जो विचारधारा और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को देखते हैं इसलिए यहां आए हैं। पार्टी मुख्यालय में आप दिल्ली के संयोजक गोपाल राय के साथ एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि वह ऐसे उम्मीदवारों और ऐसी पार्टी का समर्थन करने के लिए यहां हैं जो अन्य दलों की तुलना में इस चुनाव में बदलाव के लिए लड़ रही है।
अभिनेता राज ने कहा कि देश के लोकतंत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। जो कि सांप्रदायिक और घृणा की राजनीति के हमले से हारने के कगार पर है। वह दिल्ली में आप के लिए एक हफ्ते तक प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम के आधार पर चुनाव लड़ रही है। यह वही है जो हमें चाहिए।
मेरा विश्वास है कि विभिन्न विचार वाले विभिन्न लोग देश के लिए प्यार से इस लोकतंत्र को बनाने के लिए एक साथ आएंगे। यह पूछे जाने पर कि विपक्ष की सरकार आती है तो क्या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे? उन्होंने कहा कि ये बात वे लोग तय करेंगे जाे संसद में जीत कर जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



