
व्यापारी मार्केट में अपनी पहचान बनाए रखने में सफल साबित होंगे। पार्टी में जमकर मस्ती करने वाले हैं। किसी परियोजना को लेकर दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। घरेलू स्तर पर शांति और उत्साह बनाए रखें। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। बाहर खाने से परहेज करें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू।

बदलते मूड के प्रति सावधान बरतें। प्रेमी के चिड़चिड़े रवैये से तनाव महसूस करेंगे। कुछ नया शुरू करने से बचें। किसी को अपना भार देने की इच्छा रख सकते हैं। बड़ों की सलाह पर चलना फायदेमंद साबित होगा। मानसिक शांति बनाए रखने के तरीके सीखेंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला।

समय आपके पक्ष में है, प्यार का इजहार कर सकते हैं। एक अच्छा बजट बनाकर खर्च पर नियंत्रण लाएंगे। आपका बॉस आपसे व्यक्तिगत तौर पर मदद की उम्मीद करेंगे। किसी परिवारिक समारोह के कारण पुराने दिनों की यादों में खोए रहेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेमन।

लोन की रकम चुका लिए जाने की उम्मीद है। किसी बड़े उद्देश्य के लिए अपनी रिसोर्सेस को बढ़ा सकते हैं। पेंडिंग इंक्रिमेंट समय से नहीं मिल पाने की वजह से तनाव का सामना करेंगे। यदि आप किसी परियोजना में जगह बनाना चाहते हैं तो आपको अपने बॉस को प्रभावित करने की जरूरत है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेवेन्डर।

खरीद बिक्री के व्यापार में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेमी से कोई सरप्राइज मिलेगा। किसी खास गिफ्ट के माध्यम से जीवन में परिवर्तन आएगा। किसी समारोह में करीबी लोगों से मिलने का मौका मिलने वाला है। परिवार के बच्चों के साथ रोमांचक पल बीता सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा लाल।

पढ़ाई कर रहे बच्चे बड़ों से गाईडेंस की अपेक्षा रख सकते हैं। नए प्रेमी जोड़ों को साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। सख्त बजट का पालन कर पैसे की समस्या से निपटने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम।

आपसे मिसप्लेस हुए सामान या पैसे की कीमत चुकानी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग कंशट्रक्शन के काम से असंतुष्ट रहेंगे। अच्छी नौकरी की तलाश में प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। कैंपस सेलेक्शन मेें कुछ लोगों की बात बन जाएगी। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का नीला।

अपने अंदर काम करने वालों के प्रति थोड़ा साफ्ट व्यवहार अपना सकते हैं। समय पर किसी परियोजना को पूरा करने के लिए आपको अपनी गति बढ़ाने की जरूरत होगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ रोमांचक दिन बिताए जाने की संभावना है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गहरा हरा।

कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोग नए क्लाइंट बनाने में सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदि को किसी खास प्रयास के बिना ही धो सकते हैं। स्टॉक का काम करने वाले लोगों के नुकसान उठाना पड़ेगा। सेहत को देखते हुए जंक फूड से दूर रहने की जरूरत महसूस होगी। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गुलाबी।

परिवार में एकजुटता बने रखने में सफल साबित होंगे। बिजनेस करने वाले लोग नया डील साइन कर सकते हैं। अपेक्षित आमदनी जल्द ही मिलेगी। कुछ लोग गहनों की खरीददारी करेंगे। किसी पुरानी बिमारी से निपटने के लिए दोबारा से कठिन प्रयास किए जाने के संकेत हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का भूरा।

आप जो कुछ भी करेंगे उसका परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद है। आपका पार्टनर पेशेवर स्तर पर जो कुछ भी करेगा उसमें आप मददगार साबित हो सकते हैं। दोस्त को कोई सलाह देना उचित है लेकिन उसके निजी जीवन में घुसने का प्रयास करना उचित नहीं होगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बैंगनी।

कोई यात्रा भले ही आपके लिए ज्यादा खर्चीला पड़ रहा हो लेकिन उम्मीद से भी ज्यादा रोमांचक साबित होगा। घर से काम करने वाले लोगों के सामन कई तरह की समस्या आ सकती है। रोमांटिक स्तर पर ज्यादा समय नहीं दे पाने के कारण प्रेमी से टकराव हो सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग-सी-ग्रीन।


Download Android App
Download iOS App



