Mathura: मथुरा के श्री बरसाना के श्री राधा रानी मंदिर में कल रात लड्डू मार होली’ के दौरान भगदड़ मचने की खबर मिली थी जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने भगदड़ की खबरों को खारिज कर दिया है। SSP मथुरा शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि भगदड़ की खबरें झूठी हैं, उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद, व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए थे और भक्तों को नियंत्रित तरीके से मंदिर के अंदर भेजा गया था।
- श्री राधा रानी मंदिर में लड्डू मार होली’ के दौरान भगदड़ मचने की खबर थी
- अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने भगदड़ की खबरों को खारिज कर दिया है
- पुलिस ने कहा भारी भीड़ के बावजूद व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए थे
पुलिस ने दिया बयान
SSP मथुरा पांडे ने बताया, “बरसाना में लड्डू मार होली का जश्न चल रहा है। भक्त पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। भगदड़ की अफवाह फैलाई जा रही है। निश्चित रूप से बहुत भीड़ है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है।” मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत जानकारी न फैलाने का आग्रह किया और सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।
फैली थी अफवाह
ऐसी खबरें थीं कि, उत्सव के दौरान भारी भीड़ के कारण, कई भक्त घायल हो और बेहोश हो गए हैं। बरसाना गांव में लड्डू मार होली के बाद, उत्सव सोमवार को लठमार होली में स्थानांतरित होने वाला है, जहां पड़ोसी शहरों, विशेष रूप से मथुरा के पुरुष इस अनोखे उत्सव में भाग लेने के लिए बरसाना आएंगे। बरसाना की महिलाएं खेल-खेल में उन पर लाठियां बरसाती हैं।


Download Android App
Download iOS App





