Tata Motors की यह 3 EV कार जल्द होगी लॉन्च, रेंज और फीचर से मचाएगी धूम

Summary :

Tata Motors ने भारतीय बाजार में कई दमदार गाड़ियां लॉन्च की है जिन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, कई शानदार फीचर और दमदार लुक के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। अब कंपनी EV सेगमेंट में विस्तार करने के लिए कई नई कारों को पेश करने की योजना बना रही है। इन लाइन सेगमेंट में कई नई कार और कुछ भारतीय बाजार में मौजूद कार का EV वर्जन पेश किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि कंपनी कौन-सी कार को पेश करेगी। Tata Motors Electric Cars 2025 1. Tata Motors Safari EV भारतीय बाजार में पहले से मौजूद…

Tata Motors Avinya EV

Tata Motors ने भारतीय बाजार में कई दमदार गाड़ियां लॉन्च की है जिन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, कई शानदार फीचर और दमदार लुक के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। अब कंपनी EV सेगमेंट में विस्तार करने के लिए कई नई कारों को पेश करने की योजना बना रही है। इन लाइन सेगमेंट में कई नई कार और कुछ भारतीय बाजार में मौजूद कार का EV वर्जन पेश किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि कंपनी कौन-सी कार को पेश करेगी।

Tata Motors Tata Safari EV

Tata Motors Electric Cars 2025

1. Tata Motors Safari EV

भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Tata Safari दमदार लुक और शानदार फीचर के साथ धूम मचा रही है लेकिन यह कार अभी सिर्फ पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में ही उपलब्ध है। माना जा रहा है कि अब SAFARI का EV वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि लगभग 32 लाख रुपये की कीमत में इसे लॉन्च किया जा सकता है और यह 500KM की रेंज देने में सक्षम हो सकती है।

 

Tata Motors Sierra EV

2. Tata Motors Sierra EV

शानदार गाड़ी Sierra EV को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इस दौरान इसके फीचर और लुक की जानकारी सामने आई थी। बता दें इस कार को वर्ष 2025 के सितंबर महीने में सिर्फ शुरूआती कीमत 25 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। फीचर की बात करें तो इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, डबल डिजिटल डिस्पले, 2 ADAS और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। रेंज की बात करें तो यह भी 500KM की रेंज देने में सक्षम है।

Tata Motors Tata Avinya EV

3. Tata Motors Avinya EV

Tata Motors Avinya EV

Tata Motors ने ऑटो एक्सपो में एक और शानदार कार Avinya EV कॉन्सेप्ट कार को पेश किया था दिखने में लग्जरी कार की कीमत लगभग 30 लाख रुपये तक लॉन्च की जा सकती है और माना जा रहा है कि यह कार सिर्फ आधे घंटे चार्ज करने पर 500KM की रेंज देने में सक्षम होगी। 5 सीटर SUV कार में कई हाईटेक फीचर को शामिल किया जा सकता है और वर्ष 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

ALSO READ: VOLVO EX30 Kab Hogi Launch: जानें कितनी मिलेगी रेंज और क्या मिल सकते है फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।