नवी मुंबई में गिरी तीन मंजिला इमारत, दो लोगों को बचाया गया, एक लापता

Summary :

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे के नीचे एक युवक के दबे होने की आशंका है। घटना शाहबाज गांव के बेलापुर की है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के चार बजे के आसपास तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत का नाम इंदिरा निवास बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इमारत गिरने से पहले लोगों को झटकों का एहसास हुआ था। इसके बाद इमारत में मौजूद कुछ लोग तुरंत ही बाहर निकल गए। लेकिन, इस बीच कुछ लोग इमारत में ही फंस…

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे के नीचे एक युवक के दबे होने की आशंका है। घटना शाहबाज गांव के बेलापुर की है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के चार बजे के आसपास तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत का नाम इंदिरा निवास बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इमारत गिरने से पहले लोगों को झटकों का एहसास हुआ था। इसके बाद इमारत में मौजूद कुछ लोग तुरंत ही बाहर निकल गए। लेकिन, इस बीच कुछ लोग इमारत में ही फंस गए। हालांकि, इमारत के गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन दल को दी।

  • महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ
  • नवी मुंबई के शाहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई
  • मलबे के नीचे एक युवक के दबे होने की आशंका है

मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू



घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ के कमांडो सुशांत कुमार शेट्टी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक इमारत गिर गई और तीन से चार लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इसके बाद हमारी टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने मलबे में दबे दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अलावा एक लड़के के लापता होने की जानकारी मिली है। मलबे को हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बचाव अभियान में लगाया गया है। जल्द ही लापता लड़के का पता लगा लिया जाएगा।”

पहले भी गिरी इमारत



इससे कुछ समय पहले मुंबई के धारावी में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया है। हादसे के बाद लोगों ने किसी तरह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में 28 साल की एक महिला अनीता सिंह और उसके दो बच्चे 9 महीने का कियांश पटवाल व 5 साल की बच्ची मनप्रीत सिंह शामिल है। सभी का पास के सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। निर्माणाधीन इमारत की दीवार शाम करीब सात बजे धारावी के लक्ष्मी बाग इलाके में गिरी है। घटना के बाद इलाके मे हड़कंप का माहौल पैदा हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News