‘बंगाल में घर जला रहे TMC के लोग…’, ममता सरकार पर खूब बरसे PM मोदी

Summary :

TMC की आगजनी पर PM मोदी ने ममता को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोग घर जला रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मोदी ने बंगाल के विकास को भारत की नींव बताया और गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी दौरा शुरू हो गया है। उनका दौरा सिक्किम से बिहार तक का है। आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी सुबह-सुबह सिक्किम जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका सिक्किम दौरा रद्द हो गया। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

गैस पाइपलाइन को हरी-झंडी

बता दें कि पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है. आज का दिन उसी नींव में एक और म अजबुत ईंट जोड़ने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज इसी मंच से हमने अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यशन प्रोजेक्ट का श्री गणेश किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 2.5 लाख घरों को साफ़, सस्ती और सुरक्षित गैस पाइपलाइन से गैस मिलेगी।

मुर्शिदाबाद हिंसा पर खूब बरसे

उन्होंने आगे कहा, “मुर्शिदाबाद में जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है. गुंडागर्दी को खुली छूट दी गई। सरकार के लोग ही लोगों को चिन्हित कर उनके घरों को जलाते हैं। ऐसे में पुलिस तमाशा देखती है, क्या सरकार ऐसे चलती है? बंगाल की जनता पर हो रहे अत्याचार से यहां की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। हर मामले में कोर्ट को दखल देना पड़ता है। जनता को अब TMC पर भरोसा नहीं रहा।

TMC सरकार में एजुकेशन सिस्टम बर्बाद

पीएम मोदी ने आगे कहा, “TMC के घोटाले ने सैकड़ों टीचर्स को अंधेरे में धकेल दिया है। बंगाल के पूरे एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद किया है। इतना बड़ा पाप TMC के नेताओं ने किया है और अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं है। अदलात को ही दोषी बता रहे हैं। TMC की नीति चाय बागान तक नहीं छोड़ा, काम हाथ से निकलता जा रहा है। गरीब की कमाई पर डाका डाला जा रहा है। मैं विश्वास देने के लिए आपके बीच आया हूं, बीजेपी यह नहीं होने देगी।

पहलगाम हमले पर क्या कहा?

पीएम ने आगे कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जो बर्बरता की उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था उसे मैं भली-भांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का एहसास करा दिया। हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी।”

योगी सरकार में ताबड़तोड़ तबादले, 5 IPS को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।