पहले किया युद्ध फिर व्यापार, ट्रंप ने दी इजरायल और खाड़ी देशों के लिए 8.6 अरब डॉलर के हथियार सौदों की मंजूरी

Summary :

Trump Arms Deal To Gulf Nations: इरान पर अमेरिका और ईरान ने मिलकर हमला कर दिया था जिससे कई दिनो तक यह भीषण युद्ध जारी रहा साथ ही खाड़ी के कई देशों में भी ईरान ने हमला कर दिया था। अब अमेरिका ने पहले युद्ध करा के हथियार सौदा किया है और इजरायल समेत खाड़ी देशों में लगभग 8.6 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दे दी है। अलग अलग देशों को कई अरब डॉलर का हथियार बेचने के लिए मंजूर दे दी है। Trump Arms Deal To Gulf Nations: सैन्य हथियारों की बिक्री को मंजूरी अमेरिका ने युद्ध के…

Trump Arms Deal To Gulf Nations: इरान पर अमेरिका और ईरान ने मिलकर हमला कर दिया था जिससे कई दिनो तक यह भीषण युद्ध जारी रहा साथ ही खाड़ी के कई देशों में भी ईरान ने हमला कर दिया था। अब अमेरिका ने पहले युद्ध करा के हथियार सौदा किया है और इजरायल समेत खाड़ी देशों में लगभग 8.6 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दे दी है। अलग अलग देशों को कई अरब डॉलर का हथियार बेचने के लिए मंजूर दे दी है।

Trump Arms Deal To Gulf Nations: सैन्य हथियारों की बिक्री को मंजूरी

Trump Arms Deal To Gulf Nations
Trump Arms Deal To Gulf Nations (Source: Social Media)

अमेरिका ने युद्ध के बाद इज़रायल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित प्रमुख पश्चिम एशियाई देशों को 8.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के सैन्य हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को हथियारों की बिक्री की घोषणा ऐसे समय में की है जब ईरान से जुड़े लंबे संघर्ष के बाद क्षेत्रीय तनाव अभी भी बना हुआ है।

सीजफायर के बाद हथियार सौदा

अमेरिका और इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से नौवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और एक नाजुक युद्धविराम के लागू होने के तीन सप्ताह से अधिक समय बाद आई हैं। फ्लोरिडा के द विलेजेस में अपने संबोधन के दौरान, ट्रम्प ने अमेरिकी सैन्य अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठाने के लिए अपने राजनीतिक विरोधियों की आलोचना की।

Trump Arms Deal To Gulf Nations: किन देशों को मिले हथियार

Trump Arms Deal To Gulf Nations (1)
Trump Arms Deal To Gulf Nations (Source: Social Media)

हथियार सौदे में बताया जा रहा है कि कतर को पैट्रियट एयर एंड मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम की खेप दी जाएगी जिसकी कीमत लगभग 4 अरब डॉलर तक है। इसके साथ ही एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम की खेप दी जाएगी जिनकी क़ीमत लगभग 992.4 मिलियन डॉलर है। खाड़ी देशों में कुवैत को 2.5 अरब डॉलर और इसराइल को लगभग 992 मिलियन डॉलर के एडवांस्ड प्रिसिज़न किल वेपन सिस्टम खेप देने के लिए मंजूरी दी जाएगी। साथ ही UAE को 147 मिलियन डॉलर के हथियार बेचे जाएंगे।

ALSO READ: ईरान के जंजन शहर में भीषण धमाका, मलबे में दबे बम फटे, IRGC के 14 जवानों की मौत, 2 घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।