Trump China Iran Tariff Threat: ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने चीन को खुली चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को आंख दिखाते हुए कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई किया, तो उसे 50 फीसदी तक का भारी-भरकम टैरिफ (शुल्क) देना चुकाना पड़ सकता है. इसके साथ ही ट्रंप ने चीन के लिए एक प्रस्ताव भी रखा कि ईरान की मदद करने के बजाय अमेरिका से सस्ता तेल आप खरीदें.
Trump China Iran Tariff Threat: चीन-ईरान सहयोग पर सख्त एक्शन का संकेत

यह बात ट्रंप ने Fox News के कार्यक्रम ‘Sunday Morning Futures’ में बोले कि अगर चीन ईरान को किसी भी तरह से मदद करता है चाहे हथियार भी देता हुआ पाया गया, तो उसके सामान पर 50 फीसदी तक का भारी टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप ने चीन के लिए इसे बहुत बड़ा कदम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती हैं, तो ईरान पर अमेरिका बहुत तेजी से हमला कर सकता है। उनके अनुसार, अमेरिका एक दिन में ईरान के एनर्जी सिस्टम को पूरी तरह से खत्म कर सकता है, जिसमें उसके पावर प्लांट और दूसरे अहम ठिकाने भी मिट्टी में मिल जाएंगे। इसी बीच मालूम हो कि ट्रंप अगले माह मई में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने बीजिंग जा सकते हैं। उनकी बैठक पहले से ही तय थी, लेकिन ईरान के साथ बढ़ते तनाव की वजह से टाल दी गई थी।
Middle East Tension 2026: मध्य-पूर्व तनाव के बीच टैरिफ की धमकी
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान भी चीन की किसी भी तरिके से सैन्य मदद प्रदान करता है, तो अमेरिका उस पर भी 50% का भारी टैरिफ लगा सकते हैं. ट्रंप की यह धमकी मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच आई है, जहां अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर चिंतित बना हुआ है। इसके साथ ही, इज़राइल भी ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। हालांकि, एक अलग रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चीन और ईरान ने मिलकर आर्थिक युद्ध के ज़रिए अमेरिका को उसी के खेल में चुनौती देने के लिए हाथ मिला लिया है।
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज


Download Android App
Download iOS App




