Trump Hamas Ultimatum: यह अंतिम चेतावनी है…ट्रंप ने दी हमास को धमकी, बातचीत के लिए तैयार हुआ हमास

Summary :

Trump Hamas Ultimatum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को हमास को अंतिम अल्टीमेटम जारी किया क्योंकि 48 बंधक अभी भी कैद में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल ने उनकी शर्तें स्वीकार कर ली हैं और अब समय आ गया है कि हमास भी इसे स्वीकार कर ले। हमास को परिणामों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह अंतिम चेतावनी है और अब ऐसी चेतावनी दोबारा नहीं दी जाएगी। Trump Hamas Ultimatum ट्रंप ने बताया कि हर कोई बंधकों को घर वापस लाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए। इज़राइल…

Trump Hamas Ultimatum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को हमास को अंतिम अल्टीमेटम जारी किया क्योंकि 48 बंधक अभी भी कैद में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल ने उनकी शर्तें स्वीकार कर ली हैं और अब समय आ गया है कि हमास भी इसे स्वीकार कर ले। हमास को परिणामों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह अंतिम चेतावनी है और अब ऐसी चेतावनी दोबारा नहीं दी जाएगी।

Trump Hamas Ultimatum

Trump Hamas Ultimatum
Trump Hamas Ultimatum

ट्रंप ने बताया कि हर कोई बंधकों को घर वापस लाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए। इज़राइल ने मेरी शर्तें मान ली हैं। अब हमास के लिए भी उन्हें स्वीकार करने का समय आ गया है। हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। यह आखिरी चेतावनी है, अब कोई और चेतावनी नहीं दी जाएगी।

48 Israel Hostage

Trump Hamas Ultimatum
Trump Hamas Ultimatum

इजरायल और गाजा के बीच कई समय से युद्ध जारी है। अब ट्रंप ने हमास को धमकी देते हुए अंतिम चेतावनी दी है और शर्तें भी रखी है। माना जा रहा है कि गाजा में 48 बंधकों में से लगभग 20 के अभी भी जीवित होने की संभावना है। ट्रंप की धमकी के बाद हमास ने भी चेतावनी को मानते हुए बातचीत के लिए तैयार हो गया है।

Hamas Agree For Deal: हमास बातचीत के लिए तैयार

ट्रम्प की चेतावनी के बाद तुरंत हमास ने सावधानीपूर्वक लिखे गए एक बयान में कहा कि वह युद्ध समाप्त करने की स्पष्ट घोषणा, गाजा पट्टी से पूरी तरह वापसी, और गाजा पट्टी को चलाने के लिए स्वतंत्र फिलिस्तीनियों की एक समिति के गठन के बदले में सभी कैदियों की रिहाई पर चर्चा करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही हमास ऐसे किसी भी कदम का स्वागत करता है जो हमारे लोगों के खिलाफ आक्रामकता को रोकने के प्रयासों में मदद करता है।

ALSO READ: रूस ने फिर यूक्रेन पर बरसाई हवाई आफत, दागे 800 से अधिक ड्रोन, कैबिनेट बिल्डिंग को भी बनाया निशाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।