रूस ने फिर यूक्रेन पर बरसाई हवाई आफत, दागे 800 से अधिक ड्रोन, कैबिनेट बिल्डिंग को भी बनाया निशाना

Summary :

Russia Attack on Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। इस हमले के दौरान कीव के पेचेर्स्की ज़िले में स्थित यूक्रेनी कैबिनेट की मुख्य इमारत में आग लग गई। यूक्रेनी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने इस घटना की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की। प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि सरकारी इमारत से घना धुआं निकल रहा था। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला बेहद गंभीर था और इससे राजधानी में भारी नुकसान हुआ। Attack on Government Building: 800 से ज्यादा ड्रोन और दागी कई मिसाइलें यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि…

Russia Attack on Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। इस हमले के दौरान कीव के पेचेर्स्की ज़िले में स्थित यूक्रेनी कैबिनेट की मुख्य इमारत में आग लग गई। यूक्रेनी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने इस घटना की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की। प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि सरकारी इमारत से घना धुआं निकल रहा था। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला बेहद गंभीर था और इससे राजधानी में भारी नुकसान हुआ।

Attack on Government Building: 800 से ज्यादा ड्रोन और दागी कई मिसाइलें

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने रात भर में 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। इस हमले में एक नवजात शिशु सहित तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 अन्य घायल हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि पहले ड्रोन से हमला हुआ और फिर मिसाइलों से इमारतों को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने बताया कि यह पहली बार है जब युद्ध के दौरान यूक्रेन सरकार की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है।

Russia Attack on Ukraine
Russia Attack on Ukraine

Russia Attack on Ukraine: रिहायशी इलाकों को भी भारी नुकसान

डार्नित्स्की ज़िले में एक चार मंज़िला इमारत की दो मंज़िलों में आग लग गई। इसके अलावा, स्वियातोशिन्स्की ज़िले में नौ मंज़िला एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की कई मंजिलें ध्वस्त हो गईं। ड्रोन के गिरते मलबे से एक 16 मंज़िला अपार्टमेंट और दो अन्य नौ मंज़िला इमारतों में भी आग लग गई। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में देखा गया कि अपार्टमेंट से धुआं उठ रहा था और कई मंज़िलें क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।

Russia Attack on Ukraine
Russia Attack on Ukraine

Russia Air Attack: रूस पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप

यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रूस जानबूझकर आम नागरिकों और उनके घरों को निशाना बना रहा है। मेयर मालेत्स्की ने बताया कि क्रेमेनचुक शहर में भी कई धमाके हुए, जिससे कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। क्रिवी रीह में सार्वजनिक ढांचे और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को निशाना बनाया गया, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ओडेसा में भी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर और रिहायशी इमारतों को नुकसान हुआ है, जिससे कई अपार्टमेंट में आग लग गई।

यूक्रेन का जवाबी हमला

इन हमलों के जवाब में यूक्रेन ने रूस की ब्रायंस्क क्षेत्र में स्थित द्रुजबा ऑयल पाइपलाइन पर हमला किया। यूक्रेनी ड्रोन फोर्स के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने बताया कि इस हमले से हंगरी और स्लोवाकिया को मिलने वाली रूसी तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों का मकसद रूस की युद्ध शक्ति को कमजोर करना है। हाल के हफ्तों में तेल सप्लाई कई बार बाधित हुई है।

यह भी पढ़ें: भारत पर झूठे आरोप लगा रहे थे अमेरिकी सलाहकार, X ने फैक्ट-चेक कर खोल दी पोल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।