“इसाई विरोधी, मानसिक रुप से बीमार”… कोल टॉमस के हमले से कैसे बची ट्रंप की जान, गोलीबारी की घटना में हुए बड़े खुलासे

Trump On Shooter Cole Thomas Allen

Trump On Shooter Cole Thomas Allen: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच ट्रंप पर गोलीबारी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है बता दें कि वाशिंगटन डीसी में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन ने इस वारदात को अंजाम दिया, शूटर ने सुरक्षा घेरा तोड़कर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। जिसमें दूसरी बार ट्रंप बाल बाल बच गए। अब इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए है विस्तार से जानते है ट्रंप ने क्या कुछ कहा है।

शूटर को एक कट्टरपंथी और बीमार व्यक्ति बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के शूटर को एक कट्टरपंथी और बीमार व्यक्ति बताया, साथ ही हमले को नियंत्रित करने में अमेरिकी गुप्त सेवा की तुरंत और पेशेवर प्रतिक्रिया की सराहना की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध का घोषणापत्र पढ़ा है, जिससे उसके विचारों में बदलाव और मानसिक अस्थिरता के संकेत मिलते हैं। वह पहले ईसाई धर्म का अनुयायी था, फिर ईसाई विरोधी बन गया, उसका परिवार बहुत चिंतित था। वह शायद मानसिक रूप से बीमार था।

ट्रंप ने पूरी वारदात के बारे में बताया

गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप ने इस पूरी वारदात के बारे में कहा कि जब सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। तब उन्हें कहा गया कि,नीचे झुक जाओ, तो इसका मतलब था कि खतरा मंडरा रहा है। निर्देशों का पूरी तरह पालन करने से पहले सुरक्षा की ओर चलना शुरू किया और बाद सुरक्षाकर्मी ने कहा कि मैं लगभग आधे रास्ते तक पहुँच चुका था जब उन्होंने कहा, फर्श पर लेट जाइए, इसलिए मैं फर्श पर झुक गया। फर्स्ट लेडी भी झुक गईं।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के दौरान  याद दिलाया कि गोलीबारी शुरू होते ही फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझ लिया था। मैं जिंदगी को समझता हूं। हम एक अजीब दुनिया में रहते हैं गोलीबारी के दौरान वह दृश्य देखा और वह जो कुछ हुआ था उससे बहुत परेशान लग रही थी।

कोल टॉमस एलन ने चलाई गोली

शूटर की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर हिल्टन होटल में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया और अमेरिकी गुप्त सेवा द्वारा काबू में किए जाने से पहले गोलियां चलाईं। इस दौरा3न राष्ट्रपति, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बचाव कार्य के दौरान एक सुरक्षा अधिकारी को भी गोली लग गई थी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकट की मदद से अधिकारी की जान बच गई।

ALSO READ: व्हाइट हाउस में सुरक्षित बॉलरूम की मांग तेज, ट्रंप ने गोलीबारी के बाद उठाया मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।