Trump Speech Live Updates: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पहला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने ईरानी शासन के खिलाफ अमेरिकी सेना द्वारा किए गए कड़े प्रहार की प्रशंसा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरा होने के करीब है और कहा कि मिशन पूरा हो गया है। व्हाइट हाउस से बोलते हुए, ट्रंप ने महीने भर चले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बारे में जानकारी दी और उन्होंने दावा किया कि पिछले चार हफ्तों में, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध के मैदान में तुरंत, निर्णायक और जबरदस्त जीत हासिल की है।
ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना बर्बाद हो चुकी है, उनके नेता, जिनमें से अधिकतर आतंकवादी थे, अब मारे जा चुके हैं। साथ ही देश का व्यापक सैन्य ढांचा बुरी तरह से कमजोर हो गया है। ईरान की मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता में भारी कमी आई है। हथियार कारखाने और रॉकेट लॉन्चर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। अमेरिका पहले से कहीं अधिक बड़ी जीत हासिल कर रहा है।
परमाणु हथियारों का विशाल भंडार
पहले के समझौते से ईरान को भारी मात्रा में परमाणु हथियारों का विशाल भंडार मिल जाता” और उनके हस्तक्षेप के बिना, उनके पास ये हथियार वर्षों पहले होते और वे इनका इस्तेमाल कर चुके होते। जिससे यह एक अलग दुनिया होती। न तो मध्य पूर्व होता और न ही इस समय इजराइल होता। मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि कुल मिलाकर, ये सैन्य कार्रवाइयां ईरान को सैन्य रूप से बर्बाद कर देगी। ईरान को परमाणु बम बनाने की क्षमता से दूर करना है।
पाषाण युग में धकेल देंगे
हम अपने लक्ष्य हासिल होने तक आगे बढ़ते रहेंगे। अगले दो-तीन हफ्तों में हम उन पर कड़ा प्रहार करेंगे, उन्हें पाषाण युग में धकेल देंगे। सत्ता परिवर्तन हो चुका है, उनके सभी पुराने नेता जा चुके हैं, नया समूह कम कट्टरपंथी है। हमारी निगाहें प्रमुख लक्ष्यों पर हैं, अगर कोई समझौता नहीं होता है तो हम उनके बिजली संयंत्रों पर हमला करेंगे, हमने अभी तक उनके तेल संयंत्रों पर हमला नहीं किया है लेकिन हम ऐसा कर सकते हैं और वे कुछ नहीं कर सकते।
ALSO READ: ईरान के हथियार कार्यक्रम से बड़े वैश्विक खतरे का डर, यूरोप तक पहुंच सकती हैं मिसाइलें : मार्को रूबियो


Download Android App
Download iOS App




