राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ के जरिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पेशे से चिकित्सक और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डॉ. केसी मीन्स को सर्जन जनरल के तौर पर नामित करने का फैसला लगभग कर लिया है। डॉ. मीन्स बहुत मुखर हैं और स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की सहयोगी हैं और उन्होंने ‘स्थापित चिकित्सा प्रणाली’ से मोहभंग होने की बात कही थी।
मेक अमेरिका हेल्दी अगेन (एमएएचए यानी महा) मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप ने उन्हें बेहतरीन च्वाइस करार देने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा- “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डॉ. केसी मीन्स को संयुक्त राज्य अमेरिका के हमारे अगले सर्जन जनरल के रूप में नामित किया जाएगा। केसी के पास बेदाग ‘एमएएचए’ की साख है, और वे हमारे अद्भुत स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर काम करेंगी, ताकि क्रोनिक बीमारी से लड़ने और महामारी से निपटने के हमारे एजेंडे का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और भविष्य में सभी अमेरिकियों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।”
ट्रंप ने आगे कहा, "उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां, उनके जीवन के काम के साथ, बिल्कुल उत्कृष्ट हैं। डॉ. केसी मीन्स में संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे बेहतरीन सर्जन जनरलों में से एक बनने की क्षमता है। केसी को बधाई!"
LOC पर पाक सैनिकों की भारी क्षति, 35-40 सैनिकों की मौत: DGMO राजीव घई
डॉ. मीन्स ने 2024 में अपने भाई कैली मीन्स के साथ टकर कार्लसन शो में आने के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की। वह एक ओटोलरींगोलॉजिस्ट और हेड एंड नेक सर्जन के रूप में प्रशिक्षित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रशिक्षण पूरा किए बिना सर्जरी छोड़ दी और फंक्शनल मेडिसिन पर काम करना शुरू कर दिया।
वह हेल्थ इंफ्लूएंसर भी हैं। उन्होंने पिछले साल एक आहार और स्व-सहायता पुस्तक "गुड एनर्जी: द सरप्राइजिंग कनेक्शन बिटवीन मेटाबॉलिज्म एंड लिमिटलेस हेल्थ" प्रकाशित की। इससे पहले, वह लेवल्स नामक एक कंपनी की स्थापना के लिए जानी जाती हैं, जो ग्राहकों को उनके स्वास्थ्य को ट्रैक करने के लिए ग्लूकोज मॉनिटर प्रदान करती है।
डॉ. मीन्स ने टीकों के बारे में कुछ संदेह जताते हुए पिछली सरकार के नाम एक खत भी लिखा था। लिखा, "वर्तमान अत्यधिक और बढ़ते वैक्सीन शेड्यूल के बोझ से कमजोर बच्चों की सेहत गिर रही है।" यही वजह है कि उन्होंने वर्तमान प्रशासन से इस पर काम करने को कहा था।


Download Android App
Download iOS App



