Punjab: अमृतसर में रेड अलर्ट खत्म, सामान्य गतिविधियां जल्द शुरू

Summary :

रेड अलर्ट समाप्त, अमृतसर में सामान्य स्थिति की वापसी

अमृतसर में रेड अलर्ट खत्म होने के बाद प्रशासन ने सामान्य गतिविधियों को जल्द शुरू करने की घोषणा की है। पहले, जिला कलेक्टर ने निवासियों को घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी थी। अब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और सायरन बजाकर रेड अलर्ट का संकेत दिया जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते यह अलर्ट जारी किया गया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमृतसर के जिला कलेक्टर ने रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें निवासियों से घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया गया था। अब अमृतसर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में रेड अलर्ट खत्म हो गया है और जल्द शुरू होंगी सामान्य गतिविधियां भी शुरू हो जाएगी। बता दें रेड अलर्ट के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि हमने जनता कि सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। अब सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देगा। जनता से अपील करते हुए कहा गया था कि अपने घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें।

पंजाब के कपूरथला में जमाखोरी पर सख्ती, डिप्टी कमिश्नर ने संभाली कमान

लोगोंं को दिए निर्देश

बता दें कि इससे पहले, सुबह 4:39 बजे, जिला कलेक्टर ने निवासियों को लाइट बंद रखने और खिड़कियों, सड़कों, बालकनियों या छतों के पास जाने से बचने की सलाह दी थी। अमृतसर डीसी ने एक बयान में कहा कि बहुत सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं। घबराएं नहीं। हम आपको बताएंगे कि हम कब सामान्य गतिविधियाँ फिर से शुरू कर सकते हैं। इस बीच, भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच दिन में बनी सहमति का उल्लंघन किया है और भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है तथा सीमा पर घुसपैठ से निपट रही है।

पाकिस्तान ने किया उल्लंघन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह आज पहले बनी सहमति का उल्लंघन है तथा भारत “इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेता है। भारत ने पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को संबोधित करने तथा स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया। मिस्री ने कहा कि भारत के सशस्त्र बलों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।