पंजाब के कपूरथला में जमाखोरी पर सख्ती, डिप्टी कमिश्नर ने संभाली कमान

Summary :

डिप्टी कमिश्नर ने संभाली जमाखोरी की कमान

कपूरथला में डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जिले में भंडारण पर प्रतिबंध लगाया और सप्लाई चेन सुचारू रखने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। प्रशासन ने जनता को अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की है।

पंजाब के कपूरथला जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और न ही किसी वस्तु की सप्लाई बाधित हुई है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने दी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तनाव के कारण लोगों में अनावश्यक भय का माहौल बन सकता है, जिससे कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन प्रशासन ने समय रहते इन पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जिले में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।इसके साथ ही, सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के लिए एक जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व जिला खाद्य सप्लाई कंट्रोल अधिकारी और जिला मंडी अधिकारी करेंगे।

पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, भारत ने दिया करारा जवाब: विदेश मंत्रालय

लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर सार्वजनिक किए हैं, जिससे वे जरूरत के समय सीधे संपर्क कर सकें। इनमें पेट्रोल-डीजल आदि के लिए डीएफएससी संयोगता (84275-55440) से संपर्क किया जा सकता है। पशुधन से संबंधित सेवाओं के लिए डॉ. रजिंदर पाल सिंह (77172-67008), सब्जियों-फलोंआदि के लिए जिला मंडी अधिकारी गगनदीप सिंह (94642-92474) और पशुओं के चारे आदि के लिए डीएम मार्कफेड गुरप्रीत सिंह (98784-28755) से संपर्क किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर पंचाल ने कहा, “हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल, गैस, राशन, फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या जमाखोरी का हिस्सा न बनें और प्रशासन का सहयोग करें।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.