यूक्रेन ने रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में मिसाइल इकाई पर हमला कर इस्कंदर लांचर को निशाना बनाया। यह हमला रूस की 26वीं मिसाइल ब्रिगेड की एक इकाई द्वारा कीव पर हमला करने के प्रयास के दौरान किया गया। यूक्रेनी सेना ने सफलतापूर्वक रूसी मिसाइल लांचर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन की सेना ने गुरुवार को रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में रूसी मिसाइल बलों की एक इकाई पर हमला करते हुए इस्कंदर लांचर को निशाना बनाया। जनरल स्टाफ ने बताया, “यह हमला उस समय किया गया जब रूस की 26वीं मिसाइल ब्रिगेड की एक इकाई ने क्लिंट्सी शहर से यूक्रेनी बस्ती, संभवतः कीव पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, हमने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इसमें एक रूसी मिसाइल लांचर में विस्फोट हुआ। वहीं, दो अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “यह अभियान यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा सुरक्षा सेवा और अन्य एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया। बुधवार को यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया ब्रिज पर हमला करने का प्रयास किया था। लेकिन, वे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए।
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा द्वारा मंगलवार को प्रकाशित एक वीडियो के अनुसार, “क्रीमिया के फियोदोसिया शहर के एक हिरासत में लिए गए निवासी ने स्वीकार किया कि उसने कीव के आदेश पर आतंकवादी हमला करने के लिए बम बनाया था।” यूक्रेन ने 2022 और 2023 में क्रीमिया ब्रिज पर हमले किए थे।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को यूक्रेन में हमले के प्रयास के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में कहा, “वास्तव में एक विस्फोट हुआ था, लेकिन कोई क्षति नहीं हुई है, पुल काम कर रहा है। क्रीमिया ब्रिज के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, “मंगलवार को 15:23 मास्को समय (1223 GMT) पर क्रीमियन पुल पर यातायात कुछ समय के लिए रोका गया था। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने मंगलवार को कहा कि उसने तीसरी बार क्रीमिया पुल पर पानी के भीतर विस्फोटकों का प्रयोग किया है, क्योंकि पुल के नीचे लगभग 1,100 किलोग्राम टीएनटी विस्फोटक रखा गया था और उसमें विस्फोट किया गया था।
रूस को मिला उत्तर कोरिया का साथ, किम जोंग ने किया बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान
उसी दिन रूसी संघीय सुरक्षा सेवा द्वारा प्रकाशित एक वीडियो के अनुसार, “क्रीमिया शहर के एक हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने स्वीकार किया कि उसने कीव के आदेश पर आतंकवादी हमला करने के लिए बम बनाया था। विस्फोट से पुल के पानी के नीचे स्थित खंभों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस विस्फोट में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख वासिल माल्युक ने एक बयान में कहा, “क्रीमिया ब्रिज पूरी तरह से वैध लक्ष्य है, विशेषकर यह देखते हुए कि दुश्मन ने इसका इस्तेमाल अपने सैनिकों की आपूर्ति के लिए रसद मार्ग के रूप में किया था।”


Download Android App
Download iOS App




