रायबरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 109 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Summary :

परीक्षाओं को लेकर 7 जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी में तैनात

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। रायबरेली में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई हैं। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर 7 जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 7 सचल दल की टीम भी तैनात है, जो परीक्षा केंद्रों का दौरा कर पैनी नजर रखेगी।

बता दें कि 109 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। रायबरेली में कुल 72,915 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें से हाईस्कूल में कुल 37,951 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि इंटरमीडिएट में कुल 34,964 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन नकल विहीन परीक्षा करवाने को लेकर सक्रिय है। इसी के चलते परीक्षा केंद्रों के आसपास मौजूद फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट की संख्या 27,05,017 है।

योगी सरकार ने इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं को पारदर्शी, सुरक्षित और नकलविहीन बनाने की तैयारी की है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर न केवल सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, बल्कि परीक्षार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप परीक्षार्थियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा के साथ मनोचिकित्सकों द्वारा विशेष परामर्श भी दिया जाएगा, ताकि छात्र परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.