आज आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, यहां देखें अपना परिणाम

Summary :

यूपी बोर्ड रिजल्ट आज, जानें कैसे और कहां देखें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आज 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी होंगे। टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी और उन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में प्राची निगम 600 में से 591 अंक लाकर 10वीं की टॉपर बनी थीं। दीपिका सोनकर दूसरे स्थान पर रहीं।

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP Board Result 2025)के साथ दोनों टॉपर्स की लिस्‍ट भी जारी होगी. दोनों परीक्षा में टॉप आने वाले स्टूडेंट्स को राज्‍य की योगी सरकार की तरफ से सम्‍मानित किया जाएगा.

यूपी बोर्ड रिजल्ट

राज्य सरकार करती हैं सम्मानित

बता दें कि यूपी बोर्ड के टापर्स को प्रदेश सरकार की तरफ से हर साल सम्‍मानित किया जाता है. इस साल भी दोनों कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान टॉपर्स को नकद राशि और गैजेट दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स www.upmsp.edu.in, www.upresults.nic.in,www.results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं.

टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनों कक्षाओं के टॉपरों को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप या टैबलेट मिलेगा। इसके अलावा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यूपी बोर्ड के जिला स्तर पर टॉप करने वालों को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट

2024 में कौन कौन बना था टॉपर?

पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में प्राची निगम 600 में से 591 अंक लाकर 10वीं की टॉपर बनी थीं। दीपिका सोनकर दूसरे स्थान पर रहीं। दीपिका ने 590 अंक हासिल किए थे। नव्या सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया था। नव्या ने 588 अंक प्राप्त किए थे। इसी तरह स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह ने भी 588 अंक प्राप्त किए। 12वीं में शुभम वर्मा 97.80% अंक प्राप्त कर टॉपर बने। दूसरे स्थान पर सौरभ गंगवार और अनामिका रहे। दोनों ने 97.20% अंक प्राप्त किए थे। प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया 97 फीसदी अंकों के साथ टॉप 5 में रहे.

UPMSP UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन 5 स्टेप्स से करें चेक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।