UP: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में जुनेदपुर गांव और झालड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद होने के बाद 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि झालड़ा गांव के दाह संस्कार स्थल पर झालड़ा और जुनेदपुर के काफी लोग इकट्ठा हैं और उनमें विवाद हो रहा है।
- गौतमबुद्ध के ग्रामीणों के बीच श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ
- विवाद के बाद 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
भेजा गया पुलिस बल
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर वहां पर पुलिस बल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण झालड़ा गांव के दाह संस्कार स्थल की दीवार और गेट का निर्माण करवा रहा है। लेकिन जुनेदपुर गांव के लोगों का कहना है कि चूंकि शमशान झालड़ा गांव का है अतः गेट उसी गांव की तरफ खोला जाना चाहिए, और उनकी तरफ गेट खोले जाने से उन्हें काफी असुविधा होगी।
गांव के लोगों ने शमशान घाट की दीवार गिराई
थाना प्रभारी ने बताया कि झालड़ा गांव के लोगों का आरोप है कि जुनेदपुर गांव के लोगों ने शमशान घाट की दीवार को गिरा दिया हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं


Download Android App
Download iOS App



