UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी सरकार ने शनिवार देर रात 5 जिलाधिकारियों सहित 11 IAS के ट्रांसफर कर दिया है। देवरिया, बदायूं, औरैया, सोनभद्र और अयोध्या के जिलाधिकारी बदले गए हैं। अयोध्या के मौजूदा डीएम नीतीश कुमार थे। अब उन्हें प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में तैनात किया गया है।
खबर के मुताबिक, यूपी के पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया बनाया गया है तो वही चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या बन गए हैं। बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र बनाया गया है। इसके अलावा देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल और बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव बनी हैं ।
पिछले महीने 12 IAS और 8 IPS अधिकारियों का तबादला
बता दें कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में 12 आईएएस अधिकारी और 8 आईपीएस अधिकारियों का एक साथ तबादला किया गया था। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कई जिलाधिकारियों (DM), पुलिस अधीक्षकों (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) का तबादला 25 जून को किया गया था। पिछले महीने सीतापुर के डीएम अनुज सिंह को ट्रांसफर करके मुरादाबाद भेज दिया गया। चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को सीतापुर भेजा गया।


Download Android App
Download iOS App




