US China Trade: ट्रंप ने चीन को दिया अल्टीमेटम, ‘व्यापार समझौता करो वरना लगेगा 155% टैरिफ’

Summary :

US China Trade:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता नहीं हुआ तो 1 नवंबर से 155 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के साथ एक हाईलेवल बैठक के दौरान व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव के बावजूद बीजिंग, वाशिंगटन के प्रति बहुत सम्मानपूर्ण रहा है और वे अमेरिका को अपने माल पर लगाए गए 55 प्रतिशत टैरिफ के बदले भारी मात्रा में धनराशि का भुगतान कर रहे हैं। US China Trade: ट्रंप…

US China Trade:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता नहीं हुआ तो 1 नवंबर से 155 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के साथ एक हाईलेवल बैठक के दौरान व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव के बावजूद बीजिंग, वाशिंगटन के प्रति बहुत सम्मानपूर्ण रहा है और वे अमेरिका को अपने माल पर लगाए गए 55 प्रतिशत टैरिफ के बदले भारी मात्रा में धनराशि का भुगतान कर रहे हैं।

US China Trade:

US China Trade
US China Trade (Source: social media)

ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि चीन हमारे प्रति बहुत सम्मान रखता है। वे टैरिफ के रूप में हमें भारी मात्रा में धन दे रहे हैं। कई देशों ने पहले भी अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन अब ऐसी प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीन 55 प्रतिशत का भुगतान कर रहा है और अगर हम कोई समझौता नहीं करते हैं तो 1 नवंबर से उसे 155 प्रतिशत का भुगतान करना पड़ सकता है।

ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी आगामी बैठक का भी उल्लेख किया और अपने संबंधों और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते तक पहुंचने की संभावना के बारे में आशा व्यक्त की।

Trump and Xi Jinping Meeting

Trump and Xi Jinping Meeting
Trump and Xi Jinping Meeting

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं राष्ट्रपति शी से मिल रहा हूं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, कुछ सप्ताह में दक्षिण कोरिया में मिलने वाले हैं। मुझे लगता है कि हम कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो दोनों देशों के लिए अच्छा हो। दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग के साथ बैठक की संभावना पर विचार करते हुए ट्रम्प ने निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते की आशा व्यक्त की।

China Trade Deal

ट्रंप ने बताया कि दक्षिण कोरिया में बैठकें पूरी करने के बाद चीन और अमेरिका एक निष्पक्ष और बेहतरीन व्यापार समझौता कर लेंगे। मैं चाहता हूँ कि वे सोयाबीन खरीदें यह दोनों देशों के लिए बहुत अच्छा होगा, और यह पूरी दुनिया के लिए भी बहुत अच्छा होगा। बता दें कि यह बयान ओवल ऑफिस में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ बैठक के दौरान दिया है जहां दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों और रक्षा सहयोग पर अरबों डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

US News Today

US News Today
US News Today

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने सहयोग के पैमाने बताते हुए कहा कि 8.5 अरब डॉलर के समझौते पर विचार चल रहा है। ये समझौते कई महीनों की बातचीत का परिणाम हैं और इनसे दोनों सहयोगियों के बीच आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा, ऊर्जा स्वतंत्रता और सैन्य सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

ALSO READ: No Kings protests: ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका से लेकर लंदन तक प्रदर्शन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।