US-Iran Ceasefire: पिछले ही दिन अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का सीजफायर हुआ था। लेकिन अब उस पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। लेबनान पर इजरायल के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे, जिसके बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के कुछ घंटों के अंदर बंद करने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही यह चेतावनी दे दी कि अमेरिका को तय करना होगा कि वह सीजफायर चाहता है या इजरायल के जरिए जंग। अब वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 10 पॉइंट के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंक दिया है।’
US-Iran Ceasefire: कूड़ेदान में फेंका ईरान का 10 पॉइंट का प्रस्ताव

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि ‘ईरानियों ने शुरू में एक 10 पॉइंट का प्रस्ताव पेश किया था, जो नॉन-सीरियस और पूरी तरह से नामंजूर है। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी नेगोशिएटिंग टीम ने इसे सचमुच कूड़ेदान में फेंक दिया था।’
उन्होंने मीडिया से यह आग्रह किया कि ऐसी किसी भी बात को आगे न बढ़ाया जाए, जिसका तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। राष्ट्रपति की डेडलाइन तेजी से पास आने और अमेरिकी सेना के डर से ईरान को भारी नुकसान पहुंचाने के कारण वहां की सरकार ने नेगोशिएटिंग टीम के सामने अपनी वास्तविकता मान ली थी।’
ट्रंप की शर्तें बरकरार
कैरोलिन ने कहा कि “इसके बाद उन्होंने एक नया प्लान पेश किया गया। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ने तय किया कि यह प्लान बातचीत के लिए व्यावहारिक आधार हो सकता है, जिसे हमारे अपने 15 पॉइंट वाले प्रस्ताव के साथ जोड़ा जा सकता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति की साफ शर्त है कि ईरान में यूरेनियम एनरिचमेंट पूरी तरह बंद होना चाहिए और इस पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनका कहना था कि यह सोचना गलत है कि ट्रंप कभी ईरान की सभी मांगों को मान लेंगे।
Iran Ceasefire Conditions: अमेरिका के सामने ईरान ने रखी ये शर्तें

ईरान ने शांति के लिए अमेरिका के सामने 10 शर्तें रखी थी।
- कोई आक्रमकता ना दिखाए
- होमुर्ज पर ईरान का नियंत्रण जारी रखना
- ईरान को यूरेनियम संवर्धन करने का अधिकार
- ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए
- यूएन ईरान के खिलाफ अपने प्रस्ताव वापस ले
- सभी द्वितीयक प्रतिबंधों से ईरान को मुक्त किया जाए
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रस्ताव खारिज हों
- युद्ध में हुए नुकसान का ईरान को मुआवजा
- अमेरिका अपने सभी सैनिक इस क्षेत्र से हटाए
- लेबनान और दूसरे मोर्चों पर तुरंत युद्ध समाप्ति हो
यह भी पढ़ें: बाराबंकी में पति की हत्या का आरोप, पत्नी और बेटे पर संदेह, घर के बाहर खून से लथपथ मिला शव






















