US-Iran Peace Talks Failed: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच की शांति वार्ता पूरी तरह बेनतीजा साबित हुई। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच जंग रोकने के लिए मध्यस्थता की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास बेनतीजा साबित हुआ और पाकिस्तान की किरकिरी हो गई। इसके बावजूद भी पाकिस्तान अपनी भूमिका पर गर्व महसूस कर रहा है और अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हट रहा। विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका और ईरान का आभार व्यक्त किया कि वे इस वार्ता में शामिल हुए।
Iran Israel War: पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका का किया धन्यवाद
शांति वार्ता के बाद इशाक डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पाकिस्तान इस वार्ता की मेज़बानी करके गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित करने के लिए ईरान और अमेरिका का धन्यवाद करते हैं। यह न सिर्फ मिडिल-ईस्ट, बल्कि पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए एक सकारात्मक कदम है।”
US-Iran Peace Talks Failed: वार्ता फेल पर मुनीर के गुणगान में व्यस्त पाक

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों में भविष्य में सीजफायर पर समझौतों को जारी रखेंगे। उन्होंने शांति के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता जारी रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरी शांति वार्ता के पीछे पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भूमिका अहम रही। डार ने बताया, “आसिम मुनीर ने सीजफायर के लिए कई दौर की वार्ताओं में मदद की।”
आपको बता दें कि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटों तक बातचीत चली। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति भी बनी। लेकिन परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बात नहीं बन पाई।
US Iran Peace Talks Failed Reason: क्यों फेल हुई शांति वार्ता?
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। मुझे लगता है कि यह अमेरिका के लिए बुरी खबर से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। इसलिए, हम बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है।”
यह भी पढ़ें: Delhi: 28 अप्रैल को महापौर चुनाव के आसार! इस हफ्ते तय होंगे उम्मीदवार, CMआवास पर हुई रणनीतिक बैठक


Download Android App
Download iOS App




