‘सिर के बदले सिर…’, ट्रंप के समझौते के दावे के बीच ईरान ने अमेरिका को दिया अल्टीमेटम, मांगी दखल न देने की गारंटी

Summary :

US Israel Attacks Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन इसके बाद ईरान ने सख्त बयान दिया है। ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेज़ाई ने साफ कहा कि जब तक उनकी सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह युद्ध जारी रहेगा। उन्होंने ये भी चेताया कि ईरान पीछे नहीं हटेगा। ईरान को अपने नुकसान का पूरा मुआवजा चाहिए, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए और अमेरिका से यह गारंटी चाहिए कि वह आगे उनके मामलों में दखल नहीं देगा। US Israel Attacks Iran: ‘पहले जैसा जवाब नहीं…

US Israel Attacks Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन इसके बाद ईरान ने सख्त बयान दिया है। ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेज़ाई ने साफ कहा कि जब तक उनकी सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह युद्ध जारी रहेगा। उन्होंने ये भी चेताया कि ईरान पीछे नहीं हटेगा। ईरान को अपने नुकसान का पूरा मुआवजा चाहिए, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए और अमेरिका से यह गारंटी चाहिए कि वह आगे उनके मामलों में दखल नहीं देगा।

US Israel Attacks Iran: ‘पहले जैसा जवाब नहीं होगा’

US Israel Attacks Iran
US Israel Attacks Iran (Source: Social Media)

सैन्य सलाहकार मोहसेन रेज़ाई ने सख्त अंदाज़ में कहा कि इस बार जवाब पहले जैसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह आंख के बदले आंख नहीं बल्कि सिर के बदले सिर जैसा जवाब होगा और विरोधियों को गल्फ क्षेत्र छोड़ना पड़ेगा। रज़ाई ने यह भी कहा कि ईरान की सेना पूरी ताकत के साथ कार्रवाई कर रही है और युद्ध के दौरान दबाव बनाए रखने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

US Israel Attacks Iran: बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई जारी रखने का दबाव बनाया

रेज़ाई ने दावा किया कि यह युद्ध एक हफ्ते पहले ही खत्म हो सकता था, क्योंकि अमेरिका तैयार था, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई जारी रखने का दबाव बनाया। उनके मुताबिक, अमेरिका को अब यह समझ आ गया है कि इस युद्ध में जीत का कोई साफ रास्ता नहीं है। दूसरी ओर, ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के एक बड़े नेता से बातचीत चल रहा है और ईरान समझौता करना चाहता है।

उन्होंने ये भी बताया कि अमेरिका के प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनरने ने एक ईरानी नेता से बात की है, हालांकि उसका नाम नहीं बताया। आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए थे, जिससे युद्ध की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें: अब क्या है ट्रंप की अगली रणनीति? ईरान के साथ 5 दिन के लिए रोकी जंग, कहा कि पावर प्लांट….

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।