Uttar Pradesh Sitapur Crime News : सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना रेउसा थाना क्षेत्र के खरहुवा गांव की है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय हसीन पुत्र बसीर अपने घर के कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
परिजनों ने देखा तो मचा हड़कंप

देर रात जब परिजनों की नजर हसीन पर पड़ी तो वह कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। यह खोफनाक दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो मृतक के गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इन चोटों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Kasganj: शराब के ठेके को लेकर महिलाओं ने किया भारी विरोध, पुलिस मौके पर तैनात


Download Android App
Download iOS App




