Uttar Pradesh Sitapur News Bar Association : बार एसोसिएशन सीतापुर के सभागार में सोमवार को ‘होली मिलन एवं ईद मिलन’ समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दोहरे उत्सव ने न केवल त्यौहारों की खुशियां बिखेरीं, बल्कि आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश आशीष जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कविताओं और नज़्मों ने बांधा समां

समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक शाम रही, जिसमें ख्याति प्राप्त कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विकास बौखल, जगजीवन राम मिश्र, सन्दीप सरस और कवयित्री कृपा संगम ने अपनी कविताओं और नज़्मों के जरिए श्रोताओं को कभी गुदगुदाया तो कभी गंभीर चिंतन पर मजबूर किया।
अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी ने की, जबकि संचालन महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी ने आए हुए न्यायिक अधिकारियों और कवियों का आभार व्यक्त किया। अंत में मुख्य अतिथि और कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशरत अली खाँ, कोषाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, दीपक कुमार पाण्डेय, अम्बरीष शुक्ला, सविता, आलोक मिश्र, भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, शिव शंकर लाल अवस्थी, विष्णु दत्त दीक्षित, हरीश कुमार त्रिपाठी और अक्षय सहाय शामिल रहे।























