उत्तर प्रदेश: फतेहपुर के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर, दो भारतीय रेलवे अधिकारी घायल

Summary :

मालगाड़ियों की टक्कर से गार्ड कोच और इंजन पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के पामभीपुर के पास एक मालगाड़ी और दूसरी खड़ी मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से दो भारतीय रेलवे अधिकारी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि दोनों को मामूली चोटें आईं है। दोनों मालगाड़ियों की टक्कर से गार्ड कोच और इंजन पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण अपलाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया प्राथमिक उपचार

मालगाड़ियों की टक्कर होने पर अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित सेक्शन को साफ करने और सामान्य यातायात बहाल करने के लिए राहत और बचाव अभियान अभी चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) के एक डॉक्टर सुभाष दुबे ने कहा कि दोनों रेलवे अधिकारियों को घायल अवस्था में यहां लाया गया था। वे सुबह 7 बजे हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए थे और उन्हें ज़्यादा चोटें नहीं आई थी, इसलिए हमने उनका प्राथमिक उपचार किया।

सामान्य परिचालन के लिए कार्य जारी

घायलों की पहचान अनुज राज (28) और शिव शंकर यादव (35) के रूप में हुई है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस टक्कर के बाद रेलवे अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं और सामान्य परिचालन को बहाल करने के लिए काम जारी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।