Uttarakhand: Dehradun में मिलावटी कुट्टू आटे के सेवन से 100 लोग हुए बीमार

Summary :

देहरादून में मिलावटी कुट्टू आटे से स्वास्थ्य प्रभावित

देहरादून में मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से लगभग 100 लोग बीमार हो गए हैं। नवरात्रि के उपवास के दौरान इस आटे का सेवन किया गया था। पुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के गोदामों से आटा जब्त कर लिया है और जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

नवरात्रों का त्योहार कल से शुरू हो गया है आज नवरात्रि का दूसरा दिन है आज के दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस भव्य हिंदुओ के पर्व पर कई लोग 9 दिन तक उपवास रखते है और कई लोग सिर्फ पहला और आखिरी दिन में उपवास रखते है। इस दौरान उपवास रखने वाले भक्त सिर्फ कुट्टु के आटे से बने व्यंजन ही खाते है। लेकिन उत्तराखंड के देहरादून में कुट्टू के आटे में मिलावट का मामला सामने आया है। मिलावटी कुट्टू के आटे का सेवन करने से लगभग देहारदून में 100 लोग बीमार हो गए है। सभी बीमार लोगों का दून अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने लिया संज्ञान

मिलावटी कुट्टू के आटे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और मामले की छानबीन करके पता चला कि विकास नगर में स्थित लक्ष्मी टेड्रर्स कुट्टू के आटे को अन्य दुकानदारों को बेच रहा था। लक्ष्मी टेड्रर्स के मालिक शिवपाल चौहान का पटेल नगर में भी गोदाम है।

पुलिस की अपील

देहारदून पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकासनगर और पटेलनगर के गोदामों से अन्य दुकानों में बेचे गए कुट्टू के आटे को ना खरीदे। आटा खरीदते समय पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़े और तभी आटे को खरीदें। बता दें कि पुलिस ने अन्य दुकानों में बेचे गए कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और आगे की जांच  जारी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।