उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन, कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने की आयोजन की तारीफ

Summary :

उत्तराखंड में खेलों के आयोजन पर हरीश धामी ने जताई खुशी

देहरादून, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने राष्ट्रीय खेलों को ओलंपिक खेलों की तरह महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार की तारीफ की।

हरीश धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर सरकार की तरफ से किसी क्षेत्र में कोई अच्छा काम किया जाता है, तो उसकी तारीफ करना भी जरूरी हो जाता है। लेकिन, अगर कहीं किसी भी प्रकार का गलत काम देखने को मिलता है, तो उसकी आलोचना करना भी जरूरी है। बतौर विपक्षी आलोचना करना हमारा अधिकार है।

उन्होंने उत्तराखंड में ओलंपिक गेम्स के आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छा आयोजन रहा। इस तरह का आयोजन उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत अच्छा रहेगा। हमें इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह आग्रह करना चाहूंगा कि वह ब्लॉक स्तर पर एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराएं, जिससे खेल की युवा प्रतिभा को एक नई उड़ान मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद और आशा है कि अगर मौजूदा सरकार खेल पर विशेष ध्यान दे, तो हमारे प्रदेश के युवा खेल के क्षेत्र में न केवल देश, बल्कि विदेश में भी भारत का नाम रोशन करेंगे। हमारे प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें बस उसे तराशने की जरूरत है और इस दिशा में मौजूदा सरकार को कदम बढ़ाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा कि वे गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण करें। ऐसा करने से युवाओं को नशे के दलदल से भी छुटकारा मिलेगा, क्योंकि मौजूदा समय में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं, जो नशे की गिरफ्त में फंसे हुए हैं। इससे उन्हें बचाने के लिए खेल एक अच्छा माध्यम साबित हो सकता है।

–आईएएनएस

एसएचके/एएस

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद और आशा है कि अगर मौजूदा सरकार खेल पर विशेष ध्यान दे, तो हमारे प्रदेश के युवा खेल के क्षेत्र में न केवल देश, बल्कि विदेश में भी भारत का नाम रोशन करेंगे। हमारे प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें बस उसे तराशने की जरूरत है और इस दिशा में मौजूदा सरकार को कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा कि वे गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण करें। ऐसा करने से युवाओं को नशे के दलदल से भी छुटकारा मिलेगा, क्योंकि मौजूदा समय में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं, जो नशे की गिरफ्त में फंसे हुए हैं। इससे उन्हें बचाने के लिए खेल एक अच्छा माध्यम साबित हो सकता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.